Khesari Lal Yadav New Holi Song: खेसारी लाल यादव के ‘होली परल बा 4 के’ में दिखा जबरदस्त रंगीन तड़का, शिवानी गुप्ता ने बिखेरा जलवा

Khesari Lal Yadav New Holi Song: होली से पहले भोजपुरी इंडस्ट्री में रंग चढ़ गया है. खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नया होली सॉन्ग ‘होली परल बा 4 के’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. रिलीज होते ही इस गाने पर दर्शक अपना प्यार लुटा रहे हैं.

Khesari Lal Yadav New Holi Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर होली के मौसम में नया धामाका लेकर आए हैं. उनका लेट्स्ट गाना ‘होली परल बा 4 के’ आज वेस्ट भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है. इस गाने को खेसारी के साथ शिल्पी ने अपनी आवाज दी है, जबकि म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस शिवानी गुप्ता सफेद सलवार सूट में कहर ढाती नजर आ रही हैं. अब तक इस गाने पर 1.3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है और लगातार इसका आंकड़ा बढ़ता जा रहा है.

होली के रंग में डूबे दिखे खेसारी-शिवानी 

खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज ने गाने में ऐसा रंग घोला है कि दर्शक इसे बार बार सुनना पर मजबूर हो रहे है. वहीं म्यूजिक वीडियो में शिवानी गुप्ता सफेद रंग के सलवार सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, जबकि खेसारी लाल यादव कुर्ता पजामा पहन कर देसी अंदाज में दिखाई देते है. दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक, शरारती रोमांस और एक दूसरे को रंग लगाने का अंदाज वीडियो को और मजेदार बना देता है. होली के रंगो से सजा माहौल, आसान बोल और जोशीला म्यूजिक दर्शकों को खूब भा रहा है. एक्ट्रेस अपने ऑनस्क्रीन जीजा खेसारी को होली 4 को बताते हुए खुद पर रंग डालने की बात करते दिखती है. 

गाने की टीम

  • सॉन्ग – हली परल बा चार के
  • लिरिक्स – बिट्टू विधार्थी
  • म्यूजिक – विक्की vox
  • एक्ट्रेस – शिवानी गुप्ता
  • डायरेक्टर – पवन पाठक
  • डीओपी  – राहुल यादव
  • कोरियोग्राफर – साहिल राज
  • एडिटर – किशोर राज
  • डीआई – रोहित सिंह
  • डिजिटल – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन
  • लेबल – बेस्ट भोजपुरी

यूजर्स के रिएक्शन

रिलीज के साथ ही गाना सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. फैंस इसको इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर खूब शेयर कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘भोजपुरी इंडस्ट्री के बादशाह है खेसारी लाल यादव’. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘रिकॉर्ड तोड़ने वाला गाना आ गया भाई लोग जल्द ही वायरल करो’. तीसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत बबाल सॉन्ग है अबकी यही बजेगा खाली’. इसके अलावा अन्य यूजर ने लिखा, ‘लव यू खेसारी भैया’, ‘5 मिलियन पक्का है खेसारी भैया’.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: होली से पहले छाया अरविंद अकेला कल्लू का ‘पटीदार रंगता’ गाना, पारुल यादव संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >