खेसारी लाल यादव का ‘होलिया में गर्दा होई’ रिलीज, वीडियो में छाया होली माहौल

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना ‘होलिया में गर्दा होई’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. शिल्पी राज की आवाज और किरण शर्मा के साथ खेसारी की केमिस्ट्री ने गाने को होली से पहले ही वायरल बना दिया है.

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का नया होली स्पेशल गाना होलिया में गर्दा होई’ रिलीज हो गया है. गाना आते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया है. इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने भी अपनी आवाज दी है, जो पहले भी कई हिट गानों में साथ नजर आ चुके हैं. वहीं म्यूजिक वीडियो में देवर- भाभी का जबरदस्त हंसी- मजाक देखने को मिलती है, जो पूरे होली के माहौल को रंगीन बना देता है.

खेसारी और किरण शर्मा की हिट जोड़ी ने मचाया धमाल

गाने के वीडियो में पूरा होली का माहौल देखने को मिल रहा है. रंग, गुलाल और जबरदस्त डांस से भरा यह गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है.वीडियो में किरण शर्मा खेसारी लाल यादव के साथ सफेद रंग के साड़ी में नजर आती हैं, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लुक दे रही हैं. दोनों की जोड़ी और एनर्जी ने गाने को और भी खास बना दिया है. गाने में खेसारी अपने ऑन स्क्रीन भाभी (किरण शर्मा) से कहते हैं कि इस बार के होली में गर्दा होगा. उसी पर उनकी भाभी जवाब देते हुए कहती हैं की ससुराल से ज्यादा अच्छा होली नइहर में मेरे होता है. पूरे गाने के वीडियो में देवर- भाभी का शरारत भरा अंदाज और मस्ती मजाक देखने को मिलता है.

शिल्पी राज की आवाज ने बढ़ाया मजा

शिल्पी राज की आवाज ने इस होली वाले गाने में अलग ही जोश भर दी है. खेसारी और शिल्पी की जुगलबंदी पहले भी हिट रही है और इस बार भी दर्शकों को यह कॉम्बिनेशन पसंद आ रहा है. गाने के बोल और म्यूजिक होली के त्योहार के हिसाब से बिल्कुल फिट बैठते हैं.

गाने की टीम डिटेल्स

  • सॉन्ग – होलिया में गर्दा होई
  • सिंगर – खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज
  • एक्ट्रेस -किरण शर्मा
  • प्रोड्यूसर – राजकुमार सिंह
  • लिरिक्स – अभिषक भोजपुरीया
  • म्यूजिक डायरेक्टर -जयगुरु देवा
  • वीडियो डायरेक्टर – पवन पाल
  • एडिटर – अंगद पाल
  • कम्पोजर – पप्पू प्रेमी
  • कम्पनी – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

फैंस दे रहे जबरदस्त रिएक्शन

फैंस के रिएक्शन
फैंस के रिएक्शन

रिलीज के बाद से ही गाने पर व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं. फैंस कमेंट कर खेसारी को होली का असली सुपरस्टार बता रहे हैं. गाने पर एक यूजर ने लिखा, ब्लॉक बस्टर सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, खतरनाक वीडियो सॉन्ग सुपरहिट गाना मार्केट में तहलका मचा देगा. एक यूजर ने लिखा सब रहेगा पेंडिंग में मेरे खेसारी भैया रहेंगे ट्रेंडिंग.

यह भी पढ़ें: गोल्डी यादव का ‘केकरा के देले बाड़ा दिल’, बना भोजपुरी म्यूजिक सेंसेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >