‘कमर तुरले पहिले’ गाने में दिखा सोना डे का सबसे ग्लैमरस लुक, खेसारी लाल यादव संग रोमांस ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

Khesari Lal Yadav Kamar Turale Pahile Song: खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना ‘कमर तुरले पहिले’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. इस गाने में सोना डे का ग्लैमरस लुक और खेसारी की दमदार परफॉर्मेंस ने फैंस का दिल जीत लिया है.

Khesari Lal Yadav Kamar Turale Pahile Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने फैंस के लिए एक नया और बेहद धमाकेदार गाना लेकर आए हैं. इस नए गाने का नाम है ‘कमर तुरले पहिले’. गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर भोजपुरी की मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने गाया है. दोनों की दमदार आवाज ने इस गाने को बहुत ही मजेदार बना दिया है.

Kamar Turale Pahile Song Highlight: खेसारी और सोना डे की तगड़ी केमिस्ट्री

खेसारी लाल यादव और सोना डे, फोटो- यूट्यूब

इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ सोशल मीडिया की जानी-मानी स्टार सोना डे नजर आ रही हैं. गाने के वीडियो में खेसारी लाल और सोना डे के बीच बहुत ही तगड़ी केमिस्ट्री और रोमांस देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है. गाने का म्यूजिक भी इतना शानदार है कि कोई भी इस पर थिरकने पर मजबूर हो जाए.

Kamar Turale Pahile Song Story: क्या है गाने की कहानी?

गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव अपनी हीरोइन सोना डे से कुछ मजेदार सवाल पूछते हैं. वह पूछते हैं कि रात में वह नीचे सोई थीं या गद्दे पर? और रात में प्यार कम हुआ या ज्यादा? इस बात पर सोना डे थोड़ा शर्माते हुए, थोड़ा परेशान होते हुए और खूब नखरे दिखाते हुए जवाब देती हैं कि उनके सइयां ने पहले उनकी कमर तोड़ी और फिर पलंग. यही लाइन इस पूरे गाने की सबसे बड़ी यूएसपी है.

Sona Dey Glamorous Look: सोना डे का ग्लैमरस लुक और शानदार एक्सप्रेशन

सोना डे, फोटो- यूट्यूब

Fans Reaction: फैंस को बहुत पसंद आ रहा है गाना

इस गाने को सुनकर और देखकर फैंस इंटरनेट पर इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. गाने के नीचे कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “खेसारी लाल जी का कोई जवाब नहीं है. इस गाने के बीट्स और डांस मूव्स ने तो इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है!” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “कमर तुरले पहिले… क्या बात है खेसारी भाई. आपकी आवाज और स्वैग का कोई जवाब नहीं है.” जबकि एक और फैन ने कहा, “बवाल गाना है बॉस.”

यह भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्मों के हैं फैन? ZEE5 पर देखें खेसारी लाल यादव की 5 बेस्ट फैमिली कॉमेडी फिल्में

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘चाटिए जाला हो’ ने मचाया बवाल, डिंपल सिंह संग रोमांटिक केमिस्ट्री देख फैंस बोले- यूट्यूब हैंग हो गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >