इन 7 एक्ट्रेस के साथ धूम मचा चुके हैं Khesari Lal Yadav, हर एक गाने को मिले हैं जबरदस्त व्यूज

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने कई एक्ट्रेसेस के साथ बड़े पर्दे पर काम किया है. आइए जानते हैं, भोजपुरी एक्ट्रेसेस में से किसके साथ उनकी जोड़ी सबसे बेहतरीन लगती है.

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग, सिंगिंग और डांसिंग से नाम कमाने वाले एक्टर खेसारी (Khesari) लाल यादव को भला कौन नहीं जानता. उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का रोमांस किंग भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने कई भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया है और उनकी जोड़ियां दर्शकों को खूब पसंद आई हैं. तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं खेसारी लाल यादव की उन ऑनस्क्रीन जोड़ियों के बारे में जिनके साथ उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया गया.

1) अक्षरा सिंह

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी फैंस के बीच बेहद पसंद की जाती है. उन्होंने साथ में कई फिल्मों में काम किया है और कई बेहतरीन आइटम नंबर भी दिए हैं. फैंस को उनकी जोड़ी बेहद कमाल लगती है.

2) काजल राघवानी

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का गाना “जवानी बिच होल भईल बा” यूट्यूब पर 64 मिलियन से अधिक बार देखा गया है. फैंस इन दोनों की केमिस्ट्री को बेहद पसंद करते हैं. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने कुछ समय के लिए एक-दूसरे को डेट भी किया था.

3) यामिनी सिंह

खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी बेहतरीन है. हाल ही में, दोनों एक गाने में नजर आए थे, जिसमें उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आई कि अब वे दोनों फिल्म “गॉडफादर” में भी साथ नजर आएंगे.

4) नम्रता मल्ला

भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने अपने करियर की शुरुआत खेसारी लाल यादव के साथ की थी. हाल ही में, दोनों एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए, जिसमें उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

5) स्मृति सिन्हा

स्मृति सिन्हा और खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री भी दर्शकों को बहुत पसंद आती है. खेसारी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में स्मृति सिन्हा के साथ काम किया था.

6) अंजना सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस अंजना सिंह भी खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी हैं, और इन दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है.

7) मेघाश्री

मेघाश्री, साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस, ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्में की हैं. उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ कई गानों में भी नजर आई हैं, जैसे कि फिल्में “संघर्ष 2” और “बोल राधा बोल” में.

Also Read- निरहुआ-खेसारी और Amrapali की जोड़ी ने जम कर मारे ठुमके, देखिए ये वीडियो सॉन्ग

Also Read- Khesari के ये टॉप 5 गाने, सुनकर नाचने लगेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pallavi Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >