खेसारी और रक्षा की केमिस्ट्री ने बढ़ाया तापमान, गाना ‘गर्मी गरम बिया’ वायरल

Khesari Lal yadav Garmi Garam Biya Song: ‘गर्मी गरम बिया’ गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. वहीं गाने के वीडियो में खेसारी के साथ रक्षा गुप्ता की केमिस्ट्री देखने को मिलती है.

Khesari Lal yadav Garmi Garam Biya Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘गर्मी गरम बिया’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा है. इस गाने में उनके साथ रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं, जिनके साथ उनकी जोड़ी एक बार फिर फैंस का दिल जीत रही है. गाने में रोमांस, मस्ती और देसी अंदाज का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है. खबर लिखे जाने तक गाने ने 68 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं. इस गाने को दर्शक IVY भोजपुरी धमाका के यूट्यूब चैनल पर देख और सुन सकते हैं.

वीडियो में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता आॉन स्क्रीन पति-पत्नी हैं. दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक और रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है. जो गाने को और मजेदार बना देती है. खेसारी गाने में मजाकिया अंदाज में रक्षा को अपनी दिल की बात जाहिर नजर आते हैं. वह कहते हैं कि जब भी वह रोमांस करने आते हैं, तो रक्षा उन्हें दूर कर देती हैं. वह यह भी कहते हैं कि कहीं उन पर कोई जादू-टोना कर दिया गया है. दोनों का यही अंदाज दर्शकों को दीवाना बना रही है.

‘गर्मी गरम बिया’ गाने का वीडियो

गाने का म्यूजिक और आवाज का कमाल

इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी शानदार आवाज दी है. वहीं गाने के बोल अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं, जो काफी मजेदार और कैची हैं. म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है, जिसे सुनते ही दर्शक थिरकने लगेंगे. गाने का निर्देशन पवन पाल ने किया है और वीडियो को वाइलेंस प्रोडक्शन ने तैयार किया है, जबकि कोरियोग्राफी कुलदीप विशाखा ने की है, जो डांस मूव्स को और जबरदस्त बना रही है.

यह भी पढ़ें: ‘कमर पे तोरा हाथ बा’ गाना रिलीज, आकांक्षा का कातिलाना लुक और अरविंद के स्वैग ने मचाया धमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >