‘पोल खोल दी तो चर्चा हो जाएगी’, अंजना सिंह पर भड़के खेसारी लाल यादव के करीबी, बयान से मचा बवाल

भोजपुरी गीतकार अखिलेश कश्यप का एक्ट्रेस अंजना सिंह पर तीखा हमला सोशल मीडिया पर वायरल है. खेसारी लाल के करीबी माने जाने वाले अखिलेश ने बेहद तीखे शब्दों में अपनी नाराजगी जाहिर की है. जानिए उन्होंने क्या कहा.

भोजपुरी गीतकार और लेखक अखिलेश कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह का नाम तो नही ले रहे और वह उन्हें चाची कहकर बोल रहे हैं. हालांकि उनकी बातों से साफ है कि वह एक्ट्रेस को ही निशाना बना रहे हैं. खेसारी लाल यादव के करीबी माने जाने वाले अखिलेश ने बेहद तीखे शब्दों में अपनी नाराजगी जाहिर की है. अब उनका यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने वीडियो में क्या कहा है.

अखिलेश कश्यप ने कहा- अगर मैंने पोल खोल दी तो...

अखिलेश कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वह कहते हैं, "उम्र के साथ-साथ दिमाग भी सठिया गया है. लगता है कि अब रांची का टिकट कराना पड़ेगा." उन्होंने आगे कहा कि, "भाई लोग कल से लगातार मैसेज कर रहे हैं कि भैया, जवाब दीजिए और इसका रिप्लाई कीजिए. लेकिन हम लोग को भी उनको जवाब देना पड़ेगा क्या?" वह फिर कहते हैं कि यहां से भाग जाओ नहीं तो वह उनको मारेंगे. उन्होंने एक और वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, "अगर मैंने पोल खोल दी, तो फ्री में ही काफी चर्चा हो जाएगी." इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ आने की बात कहते हुए कहा कि, "लखनऊ आ जाओ, तुम्हें कुछ दिखाना है."



कौन हैं अंजना सिंह?

अंजना सिंह ने 21 साल की उम्र में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा और फिल्म 'एक और फौलाद' से अपने करियर की शुरुआत की. अपने शुरुआती दो सालों में ही उन्होंने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बना ली. अपने करियर में अंजना सिंह ने दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', पवन सिंह और रवि किशन जैसे बड़े भोजपुरी सितारों के साथ कई फिल्मों में काम किया है.उनकी चर्चित फिल्मों में 'दिल ले गई ओढ़नियावाली', 'दिलदार सांवरिया', 'बिहारी रिक्शावाला', 'सांकी दरोगा', 'नागराज' और 'खून भरी हमार मांग' जैसी फिल्में शामिल हैं.

अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो अंजना सिंह ने साल 2013 में भोजपुरी एक्टर यश कुमार मिश्रा से शादी की थी. हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और साल 2018 में उनका तलाक हो गया. अंजना और यश की एक बेटी भी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >