खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘चाटिए जाला हो’ ने मचाया बवाल, डिंपल सिंह संग रोमांटिक केमिस्ट्री देख फैंस बोले- यूट्यूब हैंग हो गया

Khesari Lal Yadav New Song Chatie Jala Ho: खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘चाटिए जाला हो’ रिलीज हो गया है. गाने में डिंपल सिंह के साथ खेसारी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है.

Khesari Lal Yadav New Song Chatie Jala Ho: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘चाटिए जाला हो’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. यह रोमांटिक और फन से भरपूर गाना है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. रिलीज के साथ ही गाने ने इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड करना शुरू कर दिया है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.

गाने में डिंपल सिंह ने की मजेदार शिकायत

इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस डिंपल सिंह नजर आ रही हैं. गाने के अंदर दोनों के बीच एक बहुत ही प्यारी और नोकझोंक वाली बातचीत दिखाई गई है. वीडियो में डिंपल सिंह, खेसारी लाल यादव से भोजपुरी भाषा में प्यार भरी शिकायत करती हैं कि “मैं लिपस्टिक क्यों न लगाऊं, जब आप पूरी लिपस्टिक चाट जाते हो.” दोनों की यह मजेदार बातचीत और जबरदस्त केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है.

डिंपल सिंह के लुक्स ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

खेसारी लाल यादव का नया गाना चाटिए जाला हो, फोटो- यूट्यूब

इस गाने में खेसारी लाल यादव और डिंपल सिंह की जोड़ी इतनी कमाल की लग रही है कि इस भीषण गर्मी के मौसम में भी इंटरनेट का तापमान और हाई हो गया है. वीडियो में डिंपल सिंह अलग-अलग कपड़ों में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. वह कभी नाइट सूट में तो कभी गुलाबी और सफेद रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं. डिंपल इस वीडियो में इतनी प्यारी लग रही हैं कि फैंस के लिए उन पर से नजरें हटाना बिल्कुल नामुमकिन हो गया है.

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Song Chata Ke Othlali: ‘अनारकली बनकर पटना बाजार चलीं’ काजल राघवानी, ‘चटा के ओठलाली’ में दिखा कातिलाना अंदाज, फैंस बोले- 100M पक्का

फैंस बोले- “यूट्यूब हैंग हो गया है”

खेसारी और शिल्पी राज की आवाज का जादू ऐसा चला है कि फैंस कमेंट बॉक्स में जमकर प्यार बरसा रहे हैं. गाने को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, “इस बार तो रिकॉर्ड तोड़ देना है.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “गाना आते ही यूट्यूब हैंग हो गया है.” इसके अलावा बहुत से फैंस ने कमेंट में “बवाल” लिखा है और लाल दिल और आग वाले इमोजी बनाकर गाने पर अपना प्यार जताया है.

किसने बनाया है यह धमाकेदार गाना?

  • सिंगर (आवाज): खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज
  • एक्ट्रेस (फीचरिंग): डिंपल सिंह और खेसारी लाल यादव
  • गीतकार (Lyrics): आशीष तिवारी
  • म्यूजिक (संगीत): छोटू बंटी
  • कंपोजर: बिट्टू राज यादव
  • वीडियो प्रोडक्शन: वायलेंस प्रोडक्शन (Wailens Production)
  • डायरेक्टर (निर्देशक): पवन पाल
  • एडिटर: अंगद पाल
  • डीओपी (DOP): दिलीप चौरसिया और सूरज सिंह

यह भी पढ़ें: Kajal Raghwani New Bhojpuri Song: काजल राघवानी का नया गाना ‘70% Shooter’ रिलीज, ब्लैक और व्हाइट ड्रेस में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >