खेसारी लाल यादव ने फिर मचाया धमाल, ‘भतार भगवान’ ने रिलीज होते ही लूटी महफिल

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और शि का नया भोजपुरी गाना ‘भतार भगवान’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है. दमदार म्यूजिक, देसी रोमांस और श्रुति राव के साथ खेसारी की शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है.

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए धमाकेदार गाने ‘भतार भगवान’ से इंटरनेट पर छा गए हैं. इस गाने में उनके साथ शिल्पी राज की शानदार आवाज सुनने को मिल रही है, जिसने गाने को और भी खास बना दिया है. रोमांस, देसी अंदाज और जबरदस्त म्यूजिक से भरपूर यह गाना रिलीज होते ही फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं वीडियो में श्रुति के साथ खेसारी की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

गाने के पीछे की टीम

‘भतार भगवान’ गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी दमदार आवाज से सजाया है. गाने के बोल अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं, जबकि इसका शानदार म्यूजिक गोविंद मिश्रा ने तैयार किया है. वहीं पप्पू प्रेमी ने इसे कंपोज किया है और राज शर्मा ने मिक्सिंग का काम संभाला है. वीडियो में श्रुति राव की मौजूदगी गाने को और आकर्षक बनाती है. कृष्णा अमृत फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बने इस वीडियो का निर्देशन और कोरियोग्राफी लक्की विश्वकर्मा ने किया है. गाने को राजकुमार सिंह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसे Global Music Junction Pvt. Ltd. के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

यूजर्स जमकर कर रहे कमेंट

गाना रिलीज होते ही फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. यूट्यूब पर लोग Khesari Lal Yadav की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “गाना का एक-एक लाइन हिट है भाई, मजा आ गया… Power of Trending Star Khesari Lal Yadav”, तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया, “भोजपुरी के शेर, खेसारी लाल जिंदाबाद!”. कई यूजर्स ने गाने के म्यूजिक, लिरिक्स और खेसारी-शिल्पी की केमिस्ट्री को भी शानदार बताया. फैंस का यह प्यार साफ दिखाता है कि ‘भतार भगवान’ तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है.

यह भी पढ़ें: समर सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘किरिया कमर के’ हुआ वायरल, रोमांटिक अंदाज ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >