Khesari Lal Yadav Baje Khesari Ke Gana: सावन में छाया 'बाजे खेसारी के गाना', झूम कर नाचते दिखे ट्रेंडिंग स्टार, आपने देखा क्या

Pawan Singh Le Jat Badu Devghar: सावन आते ही खेसारी लाल यादव के कई भोजपुरी कांवड़ गीत सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं. इसी क्रम में ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल 'बाजे खेसारी के गाना' सोशल मीडिया पर एक बार फिर से चर्चा में आ गया है.

Khesari Lal Yadav Baje Khesari Ke Gana: सावन आते ही भोजपुरी स्टार्स कई बोल बन गाने लेकर आते हैं. पवन सिंह, अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडेय सहित कई अन्य कलाकार हर दिन लगभग सावन के गाने रिलीज करते हैं. चारों तरफ भोलेनाथ के गाने सुनाई दे रहे हैं. इस बीच ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल का गाना बाजे खेसारी के गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

खेसारी लाल यादव का ये सावन गीत आपने सुना क्या?

भोजपुरी कांवड़ गीत बाजे खेसारी के गाना को खेसारी लाल यादव ने ही गाया है और इसके बोल पवन पांडे ने लिखा है. ये सॉन्ग भोले भोले भोली का है, जो साल 2016 में रिलीज किया गया था. इसे वेब म्यूजिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था. इसके म्यूजिक डायरेक्टर शंकर सिंह है और इसपर अबत 119,553,801 व्यूज आ चुके हैं और ये बढ़ रहा है. सॉन्ग सुनकर शिवभक्त झूमने को मजबूर हो जाएंगे. सॉन्ग पुराना है पर इसका क्रेज खत्म नहीं हुआ है.

यूजर्स बोले- खेसारी भैया का गाना हिट है

इस गाने पर मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हिन्दुस्तान में सूचना जारी है, भोजपुरी का हिट मशीन खेसारी है. एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, जितना भी गाना है सबसे सुपर हिट खेसारी भैया का गाना है. एक यूजर ने लिखा, इस सावन इस गाने पर 100 मिलियन व्यूज आएगा. एक यूजर ने लिखा, खेसारी भैया आपकी आवाज बहुत अच्छी है. एक यूजर ने लिखा, हर हर महादेव. खेसारी भैया आप मेरे फेवरेट है. कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में उनके नये गाने के बारे में पूछ लिया.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav Bolbam Song: शिव भक्ति में डूबे खेसारी लाल यादव, धूम मचा रहा ये सावन गीत, बार-बार VIDEO देख रहे लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >