भोजपुरी बवाल का 5 अगस्त को ग्रैंड फिनाले होने वाला है. ऐसे मे रियालिटी शो हर दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. शो के शुरुआत से ही काजल राघवानी और आम्रपाली के बीच कैट फाइट देखने को मिली थी. भोजपुरी एक्ट्रेस ने कहा था कि उनकी वजह से वह निरहुआ संग काम नहीं कर पाई.
राते दिया बुताके में काजल राघवानी को आम्रपाली ने किया था रिप्लेस
भोजपुरी बवाल का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें काजल राघवानी एक बार फिर आम्रपाली दुबे पर सनसनीखेज आरोप लगाती दिखाई दे रही हैं. वह कहती हैं, ''पवन सिंह का जो गाना है, राते दिया बुताके.... उसमें भी मुझे कास्ट किया गया था, बजट फाइनल हो गया, मुझे जाना है और अंत में पता चला कि आम्रपाली जी चली गई हैं.'' काजल यहीं नहीं रूकी, उन्होंने कहा एक फिल्म थी आशिकी, जिसमें खेसारी लाल यादव और मैं थी, उसमें भी आम्रपाली ने उन्हें रिप्लेस कर दिया था.
ये भी पढ़ें: जब निरहुआ ने थामा लालू यादव का हाथ, एंबुलेंस तक पहुंचाया, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, VIDEO वायरल
राते दिया बुताके सॉन्ग के बारे में
राते दिया बुताके सॉन्ग ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी. 9 साल पहले रिलीज हुए गाने को 673 मिलियन लोगों ने देखा है. इसमें पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने धमाल मचाया. वहीं अपनी मधूर आवाज इंदु सोनाली और पावरस्टार ने दिया. गाने के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं. वहीं म्यूजिक छोटे बाबा ने तैयार किया है. इसके निर्देशन की जिम्मेदारी सुजीत कुमार सिंह ने संभाली है. 'राते दिया बुताके' की कोरियोग्राफी रामदेवन ने की है, जिन्होंने गाने के डांस सीक्वेंस को तैयार किया था. वहीं, सिनेमैटोग्राफी यानी DOP की जिम्मेदारी देवेंद्र तिवारी ने संभाली है. गाने और फिल्म की एडिटिंग का काम दीपक जौल ने किया है.
ये भी पढ़ें: निरहुआ का हाथ पकड़कर फैन ने कर दिया ऐसा काम, भोजपुरी स्टार बोले- उसने सोचा थोड़ा रख लेता हूं
