Kajal Raghwani New Bhojpuri Song: काजल राघवानी का नया गाना ‘70% Shooter’ रिलीज, ब्लैक और व्हाइट ड्रेस में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

Kajal Raghwani New Bhojpuri Song: काजल राघवानी और रौशन रोही का नया भोजपुरी गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. फैंस कमेंट सेक्शन में इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. जानिए क्या है इस गाने में खास.

Kajal Raghwani New Bhojpuri Song 70% Shooter: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस काजल राघवानी का नया गाना ‘70% शूटर’ रिलीज हो गया है. इस गाने को रौशन रोही और सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है. रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

गाने में क्या है खास? (70% Shooter Song)

70% शूटर गाना, फोटो- यूट्यूब

गाने के वीडियो में काजल राघवानी और रौशन रोही की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है. शुरुआत में काजल, सृष्टि भारती की आवाज में रौशन से पूछती हैं, “किसके दम पर बाबू इतना रौब जमाते हो? क्या है कारोबार, रुपया कहां से तुम लाते हो? सुने हैं तेरा चर्चा होता है सरकार में.”

इसके जवाब में रौशन रोही अपने अंदाज में कहते हैं, “आधा यूपी में बैठे हैं, आधा बिहार में… 70% शूटर बंद हैं बिहार में.” इसके बाद वीडियो में एक्शन, डांस और दमदार सीन्स देखने को मिलते हैं.

काजल राघवानी का ग्लैमरस अंदाज

काजल राग़वानी, फोटो- यूट्यूब

इस गाने में काजल राघवानी का लुक बहुत ही शानदार और खूबसूरत लग रहा है. वीडियो में वो कभी शॉर्ट ब्लैक ड्रेस तो कभी व्हाइट ड्रेस पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं. उनके डांस मूव्स और कमाल के एक्सप्रेशंस दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. पूरे वीडियो में काजल बहुत ज्यादा ग्लैमरस और स्टाइलिश दिख रही हैं, जिससे गाने का मजा दोगुना हो गया है.

यह भी पढ़ें: Shilpi Raj New Bhojpuri Song: रिलीज होते ही छाया ‘कवन जादू कइले बिया’, सौतन के चक्कर में फंसे पति से परेशान दिखीं नेहा पाठक

फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

रिलीज के बाद से ही गाने को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कमेंट सेक्शन में फैंस इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “अभी तक 50 बार सुन चुके हैं.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “धमाका पर धमाका… सुपर ब्लास्ट सॉन्ग है. आपका ही डिमांड है बिहार में, बाकी सब भार में.” फैंस के रिएक्शन देखकर लग रहा है कि ‘70% Shooter’ आने वाले दिनों में भोजपुरी का हिट गाना बन सकता है.

यह भी पढ़ें: नया भोजपुरी सैड सॉन्ग ‘Doli Me Goli Mar Dem 3’ हुआ रिलीज, खेसारी का दर्दभरा अंदाज देख इमोशनल हुए फैंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >