गाना ‘का मुंह देखइबू हमरा माई के’ हुआ रिलीज, पत्नी शिवानी से खफा दिखे रौशन

Ka Muh Dekhaibu Humra Maai Ke song: भोजपुरी सिंगर रौशन रोही का नया गाना ‘का मुंह देखइबू हमरा माई के’ आज 31 मार्च 2026 को रिलीज हो चुका है. गाने में प्याद दर्द और इमोशन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.

Ka Muh Dekhaibu Humra Maai Ke song: रौशन राही का नया गाना ‘का मुंह देखइबू हमरा माई के’ एक दर्द और इमोशन से भरा गाना है. इस गाने को रौशन रोहि के एंटरटेन्मेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. वीडियो में रौशन रोहि और भोजपुरी एक्ट्रेस शिवानी सिंह की जोड़ी नजर आती है, जिसमें रौशन काफी इमोशनल और दिल को छू लेने वाले अंदाज में दिखाई देते हैं. खबर लिखे जाने तक इस म्यूजिक वीडियो ने 1 लाख 24 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए है और इसके नंबर्स लगातार आगे बढ़ रहे हैं.

वीडियो में रौशन रोही का छलका दर्द

वीडियो में रौशन रोही और शिवानी सिंह की दिलचस्प जोड़ी दिखाई देती है. सीन में रौशन का किरदार बेहद इमोशनल है. उनके चेहरे पर हर पल दर्द साफ झलकता है. वीडियो में दिखाया गया है कि उनकी ऑन स्क्रीन पत्नी शिवानी धोखा देकर किसी और के साथ अफेयर चलाती हैं. उस वक्त रौशन का दोस्त एक्ट्रेस को देख लेता है और रौशन को बता देता है, जिससे उनके अतीत और खोई हुई खुशियों की यादें ताजा हो जाती हैं. रौशन गाने में बताते हैं कि जबसे मेरा हसी-खुशी छिन गई, तब से वह नशे में डूबे रहते हैं. यह पूरा सीन दर्शकों के दिल को झकझोर देगा. गाने में दर्द, अकेलापन और इमोशन को इतनी गहराई से पेश की गई हैं, जो सुनने और देखने पर आपके दिल को छू लेगा.

गाने का वीडियो

गाने की पूरी टीम

गाना ‘का मुंह देखइबू हमरा माई के’ पूरी टीम के साथ तैयार किया गया है. इस गाना को गाने के साथ प्रोड्यूस भी रौशन रोही ने किया है, जबकि बोल आयुष राज सिंह ने लिखे हैं. वहीं म्यूजिक विकी वॉक्स ने तैयार किया है. अंकित अहिर ने मिक्सिंग की है. वीडियो का निर्देशन कौशल बाबुआ ने किया है और कोरियोग्राफी राहुल यादव ने संभाली है. गाने में शिवानी सिंह फीचर हैं, जबकि डीआइ रोहित सिंह ने किया है. गाने के मैनेजर बिट्टू सिंह हैं और पोस्टर डिजाइन धीरज DKT ने तैयार किया है. यह गाना रौशन रोही एंटरटेनमेंट के कंपनी के तहत रिलीज हुआ है.

यह भी पढ़ें: ब्लैक साड़ी में छाईं पल्लवी गिरी, ‘जवनिया के खतरा’ गाने में दिखा ग्लैमरस अंदाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >