Gulari Ke Phool Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल, तेजी से बढ़ रहे व्यूज

Gulari Ke Phool Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना ‘गुलरी के फूल’ नीलम गिरी संग रिलीज होते ही ट्रेंड में है. जानें गाने की खास बातें और श्री 420 का अपडेट.

Gulari Ke Phool Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. एक ओर उनके बोलबम गानों और आने वाली फिल्म ‘श्री 420’ के ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर उनका नया गाना ‘गुलरी के फूल’ भी रिलीज होते ही धूम मचा रहा है. अब इस बीच खेसारी लाल यादव ने बीते दिनों अपना नया गाना शेयर किया है, जिसके बोल ‘गुलरी के फूल’ हैं. तो चलिए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

यहां देखें गाने का वीडियो-

खेसारी और नीलम की केमिस्ट्री ने बढ़ाया क्रेज

हाल ही में रिलीज हुए ‘गुलरी के फूल’ के वीडियो में खेसारी लाल यादव, नीलम गिरी के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस गाने को खेसारी लाल यादव और सृष्टि भारती ने गाया है, जबकि इसके बोल टुनटुन यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. वीडियो में खेसारी और नीलम की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. रिलीज के दो दिन के भीतर ही यह गाना 1 मिलियन व्यूज के करीब पहुंच गया है और यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है.

श्री 420 का टाइटल ट्रैक भी छाया

इसके साथ ही खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘श्री 420’ का टाइटल ट्रैक भी हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसके बोल “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हमने ठगा नहीं” हैं. इस गाने को खुद खेसारी ने गाया है और इसका म्यूजिक-बोल कृष्णा बेदर्दी ने तैयार किए हैं.

यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव की नई फिल्म का टाइटल ट्रैक आउट, बने ठग, कहा- ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हमने ठगा नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >