गोल्डी यादव का गाना ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ रिलीज, इशिका टोरिया के अंदाज ने खींचा ध्यान

Goldi Yadav Bhojpuri Song: गोल्डी यादव का नया लोकगीत ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ रिलीज होते ही दर्शकों को पसंद आ रहा है. इशिका टोरिया का देसी अंदाज और गाने की सादगी इसे खास बनाती है.

Goldi Yadav Telhan Bhail Piya Bade Bade Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और नया लोकगीत दर्शकों के बीच आ चुका है. सिंगर गोल्डी यादव की आवाज में गाया गया ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. इसमें लोकगीत की असली मिठास और देसी अंदाज को बरकरार रखने की कोशिश की गई है, जो इसे बाकी गानों से अलग बनाती है.

देखें वीडियो

इशिका टोरिया का देसी लुक

गाने के वीडियो में इशिका टोरिया का देसी अंदाज खास तौर पर नजर आता है. नीले घाघरा-चोली में उनका लुक काफी खूबसूरत लग रहा है. उनके चेहरे के एक्सप्रेशंस गाने को और बेहतर बनाते हैं. उनके साथ नजर आ रहे नील स्टार के साथ उनकी केमिस्ट्री सहज और सॉफ्ट लगती है. वीडियो में दिखाया गया माहौल पारिवारिक और साफ-सुथरा है, जिसे हर उम्र के लोग आसानी से देख सकते हैं. इस गीत को गौतम राय ने लिखा है, जबकि संगीत विक्की वोक्स ने दिया है. वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है, जिसमें लोकेशन, कॉस्ट्यूम और फ्रेमिंग पर खास ध्यान दिया गया है. गाने की शूटिंग और विजुअल क्वालिटी इसे एक बेहतर प्रेजेंटेशन देती है.

कलाकारों ने जताई खुशी

गाने को लेकर गोल्डी यादव ने कहा कि यह एक पारिवारिक लोकगीत है और इसे गाने का अनुभव उनके लिए खास रहा. उन्होंने दर्शकों से मिल रहे प्यार के लिए आभार जताया. वहीं इशिका टोरिया ने भी इस गाने की शूटिंग को यादगार बताया. उनके मुताबिक, गाने का विषय सरल और दिल से जुड़ा हुआ है, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें शिल्पी राज का रंगदारी स्टाइल में आया ‘लहंगा में छेद’, पूजा निषाद की अदाएं बनी हाइलाइट

यह भी पढ़ें- ‘राजा हो छुटिया लेला ना’ में समर सिंह का धमाल, आराध्या सिंह की अदाओं ने बढ़ाई दीवानगी

यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला का गाना ‘सुघर सुघर माल भौजी’ रिलीज, कल्लू और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया क्रेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >