गोल्डी यादव का नया गाना 'रंगदार के शिकार हो जइबा' रिलीज, रंगदारी अंदाज में छाई इशिका टोरिया

Goldi Yadav New Bhojpuri Song Rangdaar Ke Shikar Ho Jaiba: भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव का नया लोकगीत ‘रंगदार के शिकार हो जइबा’ रिलीज होते ही चर्चा में है. गाने में इशिका टोरिया का रंगदारी वाला अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

Goldi Yadav New Bhojpuri Song Rangdaar Ke Shikar Ho Jaiba: म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया लोकगीत ‘रंगदार के शिकार हो जइबा’ रिलीज कर दिया है. इस गाने को अपनी दमदार और सुरीली आवाज में भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है. रिलीज होते ही यह गाना दर्शकों के बीच तेजी से पसंद किया जा रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस इशिका टोरिया का अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है. उनकी स्टाइलिश एंट्री, शानदार डांस स्टेप्स गाने को और भी खास बना रहा है. गाने में उनका रंगदारी वाला अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

‘रंगदार के शिकार हो जइबा’ का वीडियो

इशिका टोरिया के लुक और डांस की हो रही चर्चा

गाने के वीडियो में इशिका टोरिया अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं. एक तरफ वह वेस्टर्न आउटफिट में काफी बोल्ड और कॉन्फिडेंट दिखती हैं, तो दूसरी तरफ इंडियन लुक में अपनी अदाओं और एक्सप्रेशन से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. वीडियो में रंगीन सेट, शानदार लोकेशन और प्रोफेशनल शूटिंग स्टाइल इस गाने की विजुअल अपील को बढ़ाते हैं.

बेहतरीन टीम ने मिलकर बनाया गाना

लोकगीत ‘रंगदार के शिकार हो जइबा’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने प्रोड्यूस किया है. गाने के बोल सरगम आरा ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत विकी वॉक्स ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है और डीओपी की जिम्मेदारी संतोष यादव और नवीन ने संभाली है. कोरियोग्राफी अनुज मौर्या और सोलोमन वर्मा ने की है, जबकि प्रोडक्शन का काम पंकज सोनी ने संभाला है.

यूजर्स के कमेंट्स

वीडियो पर कमेंट करते हुए @guddu.dancer.yadav5195 नाम के यूजर ने लिखा, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, गजब. यूजर Khusvu_kumari-vg5hx ने लिखा, क्या बात है दीदी बहुत बढ़िया गाना वीडियो है आपका कोई जोर जवाब नहीं गाने का.

यह भी पढ़ेंमाही श्रीवास्तव के डांस और एक्सप्रेशन ने मचाई धूम, शिवानी सिंह की आवाज का चला जादू

यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला कल्लू का ‘सासु के बेटउआ’ रिलीज, साड़ी में ज्योतिका पासवान का ग्लैमरस अंदाज वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >