गोल्डी यादव का नया गाना ‘कतल करSतारा’ रिलीज, शिल्पी की शिकायत ने लूटा फैंस का दिल

Goldi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी क्वीन गोल्डी यादव ने अपने नए गाने ‘कतल करSतारा’ से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है. इस गाने के वीडियो में शिल्पी राघवानी के कातिलाना ठुमकों ने फैंस को दीवाना बना दिया है.

Goldi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों के शौकीनों के लिए गोल्डी यादव का नया गाना कतल करSतारारिलीज हो गया है. गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. इस गाने में गोल्डी यादव अपने आवाज का जादू चला रही है, जबकि वीडियो में शिल्पी राघवानी नजर आ रही हैं, जो सेंसेशन बन कर बिजली गिरा रही हैं. दोनों की जुगलबंदी ने इस गाने को हिट बना दिया है. इस गाने को दर्शक IVY भोजपुरी गाना के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल सुन और देख सकते हैं.

शिल्पी की शिकायत ने लूटा फैंस का दिल

गाने के वीडियो में शिल्पी राघवानी का अलग और ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है. उनके लटके-झटकों को देखकर फैंस दीवाना हो रहे हैं. गाने के वीडियो में शिल्पी अपने ऑन-स्क्रीन पति पर जमकर बरसती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस बड़े ही नखरीले अंदाज में शिकायत करती हैं कि सीधे मुंह मुझसे बात नहीं करते हो, हमारे साथ राजा छल कर रहे हो. पति-पत्नी की यह तीखी नोक-झोंक और फिर शिल्पी का अपने पति के दिल का कतल करने वाला बोल इंटरनेट पर आग लगा रहा है. जहां शिल्पी के एक्सप्रेशंस फैंस को दीवाना बना रहे हैं, वहीं उनके ऑन-स्क्रीन पति भी अपने बेजोड़ रिएक्शन से वीडियो में जान फूंक रहे हैं. दोनों की यह जबरदस्त केमिस्ट्री और गोल्डी यादव की दमदार आवाज ने इस गाने को हर महफिल की जान बना दिया है.

‘कतल करS तारा’ गाने का वीडियो

गाने की टीम

  • गाना – कतल करSतारा
  • सिंगर – गोल्डी यादव
  • एक्ट्रेस- शिल्पी राघवानी
  • म्यूजिक – अभिषेक तिवारी
  • लेखक – सतीश बाबा
  • डायरेक्टर- रवि पंडित
  • डांस -विशाल गुप्ता
  • एडिटर – दीपक पंडित

फैंस ने लूटाया प्यार

इस गाने पर सोशल मीडिया यूजर्स भर- भर के रिस्पॉन्स कर रहे हैं. किसी ने इस गाने को सुपर हिट कहा तो किसी ने ट्रेंडिंग.

यह भी पढ़ें: ‘लईका किसान के’ में दिखा प्रमोद प्रेमी का स्वैग भरा देसी लुक, यूट्यूब पर उड़ा रहा गर्दा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >