Bhojpuri Movies On OTT: फ्री में ओटीटी पर देखें ये भोजपुरी फिल्में, पवन सिंह से खेसारी तक की मूवीज शामिल

भोजपुरी और ओटीटी? क्यों सुनकर हैरान रह गए ना. जी हां अब हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री भी बॉलीवुड और टॉलीवुड की तरह ओटीटी प्लेटफार्म पर आ चुकी है और आप जी भर के इन फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं वो भी बिल्कुल फ्री.

ओटीटी प्लेटफार्म हमेशा से बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री भी अब इस मामले में पीछे नहीं है. अब आप अपनी पसंदीदा भोजपुरी फिल्मों को भी ओटीटी पर देख सकते हैं और वो बिना एक भी रुपए खर्च किए. इनमें पवन सिंह, निरहुआ और खेसारीलाल यादव जैसे एक्टर्स की मजेदार मूवीज मौजूद है, अगर आपसे कोई भी हो गई है मिस तो अभी देख डालें. बता दें कि भोजपुरी फिल्में अब बॉलीवुड और टॉलीवुड की तरह अपनी एक नई पहचान बना रही है. भोजपुरी इंडस्ट्री ने बीते कुछ सालों में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं. हर कोई इन मूवीज के बारे में बात करता है और इसे देखता है.

माई (प्राइड ऑफ भोजपुरी)

निशांत उज्ज्वल की निर्मित ये फिल्म एक बेहतरीन कहानी को दिखाती है. इस फिल्म में सास बहू के झगड़े के बावजूद मां बेटे के रिश्ते के प्यार को दिखाया गया है. इस फिल्म में निरहुआ को 48 दिनों के मुश्किल सफर से गुजरता दिखाया गया है. मूवी में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे भी हैं और फिल्म का एक गाना “पलकन के छांव में” बहुत ही ज्यादा वायरल हुआ था. ये फिल्म 16 मई 2023 को जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी और लोग इसे फ्री में देख सकते हैं.

बेवफा सनम

1995 में एक बेहद ही मशहूर फिल्म आई थी, जिसका नाम ‘बेवफा सनम’ है. मूवी का एक गाना जरूर आपने सुना होगा, जो काफी पॉपुलर हुआ था, वो “अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का” हैं. इस फिल्म में पवन सिंह लीड रोल में हैं. इसमें लंदन के एक लड़के को दिखाया गया है, जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करता है. ये फिल्म 24 मई 2023 को जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी.

खिलाड़ी

प्रदीप पांडेय उर्फ पिंटू स्टारर ये फिल्म एक यंग लड़के की कहानी है, जो अपने ऊपर आए हुए कर्ज को चुकाने के लिए विदेश जाकर काम करता है. उसके साथ ये शर्त रहती है कि अगर वो समय पर अपना कर्ज नहीं चुका पाता है तो उसे गांव की सबसे बदमाश लड़की से शादी करनी पड़ेगी. इस फिल्म का निर्देशन अनंजय रघुराज द्वारा किया गया है और ये फिल्म 4 जून को जियो सिनेमा पर रिलीज की गई है.

तू तू में में

मशहूर एक्टर एवं सिंगर रितेश पांडे की फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ एक हॉरर कॉमेडी है, जिसमें हीरो को एक आत्मा और एक जिंदा लड़की दोनों से प्यार हो जाता है और फिर दोनों मिल के हीरो का हाल बेहाल कर देती हैं. इस फिल्म में रितेश पांडे के साथ मधु शर्मा और यामिनी सिंह लीड रोल में हैं. ये फिल्म 14 जुलाई 2023 को जियो सिनेमा पर रिलीज की गई थी.

कभी खुशी कभी गम

प्रदीप पांडेय पिंटू और आम्रपाली डूबे स्टारर ये फिल्म बॉलीवुड की बहुचर्चित कभी खुशी कभी गम से बिल्कुल अलग है. ये फिल्म एक बेहद ही पारिवारिक फिल्म है जिसमें पारिवारिक प्रेम को दर्शाया गया है. ये फिल्म जल्द ही जियो सिनेमा पर रिलीज की जाएगी.

तुझे देखा तो ये जाना सनम

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव स्टारर ये फिल्म एक्शन से भरपूर है. इस फिल्म में खेसारी के साथ यामिनी सिंह लीड रोल में हैं. इस फिल्म के ट्रेलर को देखते ही लोगों में सनसनी मच गई थी. इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

Also Read: इन भोजपुरी गानों पर लोग जमकर बना रहे REELS, पतली कमरिया मोरी से लेकर ये सॉन्ग है शामिल, क्या आपने देखा VIDEO?

आज फिर जीने की तमन्ना है

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की फिल्मों का क्रेज कभी भी कम नहीं होता है. और ऐसे ही उनकी एक और धमाकेदार फिल्म रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का टाइटल है ” आज फिर जीने की तमन्ना है”. ये फिल्म 5 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज हो चुकी है.

रिपोर्ट- पुष्पाजंलि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >