Bhool Bhulaiyaa: काजल राघवानी, गौरव झा की फिल्म 'भूल भुलैया' का टेलीविजन प्रीमियर 23 सितंबर को, जानें डिटेल्स

त्योहारों के सीजन में परिवार के साथ अच्छी और मनोरंजक फिल्मों को लेकर भोजपुरी सिनेमा अपने दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने को तैयार है. इस कड़ी में काजल राघवानी, ऋतु सिंह और गौरव झा की फिल्म भूल भुलैया का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर किया जाएगा.

अभिनेत्री काजल राघवानी, ऋतु सिंह और गौरव झा की रोमांचक फिल्म भूल भुलैया का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर किया जाएगा. फिल्म का वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर इसी हफ्ते 23 सितंबर को होगा.

फिल्म भूल भुलैया को आप शाम 7:00 बजे से सिर्फ भोजपुरी सिनेमा पर देख सकते है. अगर किसी वजह से आप फिल्म को उस दिन नहीं देख पाए है तो इसे आप दोबारा से अगले दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे देख सकते है.

फिल्म भूल भुलैया को लेकर भोजपुरी सिनेमा की ओर से कहा गया है कि यह फिल्म बेहद खास है और इसे हर भोजपुरी भाषी लोगों को देखना चाहिए.

साथ ही कहा कि चैनल आने वाले दिनों में ऐसी ही एक से बढ़कर एक फिल्मों का सिलसिला त्योहारों के मौसम में अपने दर्शकों को मनोरंजन देने के लिए लेकर आने वाली है,

फिल्म भूल भुलैया के एक्टर गौरव झा ने कहा कि, भूल भुलैया भोजपुरी की बेहतरीन एंटरटेनमेंट वाली फिल्म है. इसे लोगों ने खूब पसंद ही किया है.

गौरव झा ने कहा कि इस फिल्म को अब आप अपने टीवी पर देख सकते हैं. हम उम्मीद करेंगे कि आप हमारी फिल्म को पूरे परिजनों के साथ मिलकर देखें और खूब आशीर्वाद व प्यार दें.

गौरव झा ने फैंस से कहा कि वो लोग जरूर समय निकाल कर 27 सितबंर को ये मूवी देखें.

‘भूल भुलैया’ एक हॉरर ड्रामा फिल्म है. इसमें गौरव झा, ऋतु सिंह और काजल राघवानी के अलावा इसमें संजय पांडे भी है. ये मूवी अजय कुमार झा द्वारा निर्देशित है.

काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-पहचानी एक्ट्रेस है और उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. एक्ट्रेस ने गायक-अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ कई सारी फिल्में की है.

काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक है. एक्ट्रेस अपनी ग्लैमरस तसवीरों से फैंस को दीवाना बनाते रहती है.

Also Read: Anupama: क्या अनुपमा का बेटा समर शो को कह रहा अलविदा? सागर पारेख ने तोड़ी चुप्पी! कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >