टुनटुन यादव और अंशु बाला ने मचाई धूम, ‘दुनिया गुलाम हो जाई’ गाना रिलीज होते ही वायरल

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक का धमाका टुनटुन यादव और अंशु बाला का नया गाना “दुनिया गुलाम हो जाई” रिलीज हो चुका है. शानदार म्यूजिक, जोरदार लिरिक्स और फुल एनर्जी वाला यह ट्रैक हर पार्टी और दोस्तों के साथ मस्ती के लिए परफेक्ट है.

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में नया धमाका, टुनटुन यादव का नया गाना “दुनिया गुलाम हो जाई” रिलीज हो चुका है. इसकी शानदार म्यूजिक, साथ में जोरदार और दिल को छू लेने वाले लिरिक्स, सुनने वालों को झूमने पर मजबूर कर देंगे. गाने में भोजपुरी मस्ती, एनर्जी और फुल जोश है, जो पार्टी हो या दोस्तों के साथ मस्ती का मौका, हर पल को खास बना देगा. चाहे आप डांस फ्लोर पर हों या घर में मस्ती कर रहे हों, यह गाना आपको पूरी तरह एंटरटेन करेगा.

यहां देखें गाने का पूरा वीडियो

गाने के पीछे की टीम

इस धमाकेदार भोजपुरी गाने को शानदार आवाज में प्रस्तुत किया है टुनटुन यादव और अंशु बाला ने. गाने के बोल लिखे हैं सुनील सागर, जबकि संगीत दिया है आकाश पटेल ने. इसे रिकॉर्ड किया गया है हीरो स्टूडियो, पटना में और कंपोजर हैं जयकुमार यादव. वीडियो का निर्देशन किया है वरुण यादव और धर्मेंद्र यादव ने, जिससे गाने की कहानी और भी जीवंत बन गई है. यूट्यूब मैनेजमेंट का काम संभाला है आलोक यादव, डिजिटल रिलीज को मैनेज किया है विक्की यादव, यह गाना टुनटुन यादव ऑफिशियल लेबल के तहत रिलीज किया गया है.

वीडियो के कमेंट्स में जमकर बरस रहा फैंस का प्यार

इस गाने के वीडियो पर फैंस का जोश देखने लायक है. @AnandbhaiAnandbhai-q1r नाम के यूजर ने लिखा, “टुनटुन यादव नाम नहीं ब्रांड है ब्रांड”, वहीं @Princeyadav-m1l8g ने कहा, “Jio bhaiya kya song hai ”. @VikashYadav-m4k3g ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा, “Gana me dam ba bhiya ”, और @KrishnaYadav-u1u6q ने भविष्यवाणी की, “यह गाना 1 दिन में 6 मिलियन जाएगा”. साफ है, फैंस इस गाने को पूरा दिल से पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स से प्यार झलक रहा है.

यह भी पढ़ें: खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘मरद रंगदार’ हुआ वायरल, तोषी द्विवेदी ने लूटी महफिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >