Coolar Kurti Me Laga La: अगर आप खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के फैन हैं, तो आपने जरूर उनका सुपरहिट गाना ‘कूलर कुर्ती में लगा लs’ सुना होगा. इस गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री और डांस देखने को मिलता है. यही वजह है कि 7 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को अबतक 439 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये गाना किसी एल्बम का नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्म का है, जिसका नाम ‘दीवानापन’ है. अगर आपने ये फिल्म अभी तक नहीं देखी और आप इस जोड़ी के फैन हैं, तो आइए जानते हैं फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट और ऑनलाइन कहां देख सकते हैं.
दीवानापन की कहानी
फिल्म दीवानापन एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें खेसारी लाल यादव लीड एक्टर हैं. उनका किरदार एक सादा और सीधे दिल वाला लड़का है, जो अपने प्यार के लिए पूरी लगन और ईमानदारी दिखाता है. कहानी में वह अपने गांव में रहता है और काजल राघवानी के किरदार से प्यार कर बैठता है. उनके रिश्ते को देखकर कुछ लोग और परिस्थितियां उन्हें अलग करने की कोशिश करते हैं, लेकिन खेसारी अपनी हिम्मत, प्यार और संघर्ष से हर मुश्किल का सामना करता है. फिल्म में रोमांस, ड्रामा और थोड़ी-बहुत एक्शन देखने को मिलता है.
दीवानापन की स्टार कास्ट
फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के अलावा संजय पांडेय भी अहम भूमिका में हैं. इसके निर्देशक सुरज शाह और निर्माता संजय कुमार गुप्ता और अमित श्रीवास्तव हैं.
कहां देखें दीवानापन?
फिल्म दीवानापन आप ZEE5 पर HD क्वालिटी में स्ट्रीम कर सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन यह Airtel Xstream Play पर भी उपलब्ध है.
कूलर कुर्ती में लगा लs गाना क्यों है खास?
इस गाना को भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है. गाने में खेसारी और काजल राघवानी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और मस्ती भरा डांस दिखाया गया है. इसके कैची म्यूजिक, देसी बीट्स, मजेदार लिरिक्स और दोनों की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस इसे आज भी भोजपुरी म्यूजिक लवर्स का फेवरेट बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: Makaiya Me Raja Ji गाने पर थिरक चुके? अब फिल्म ‘दरार’ ऑनलाइन देखें
