Chhath Geet Bhojpuri: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गीत ‘बहंगी लचकत जाए’ हुआ वायरल, छठ घाट की भक्ति और प्यार का खूबसूरत संगम

Chhath Geet Bhojpuri: भोजपुरी गायिका शिल्पी राज का नया छठ गीत ‘बहंगी लचकत जाए’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. गाने में पारंपरिक छठ पूजा की भावना, प्यार और आस्था का सुंदर संगम दिखाया गया है.

Chhath Geet Bhojpuri: 27 अक्टूबर 2025, सोमवार को महापर्व छठ पूजा का तीसरा दिन यानी संध्या अर्घ्य मनाया जाएगा. इस दिन व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और परिवार के साथ पूरे श्रृंगार में छठ घाट पहुंचते हैं. इस मौके पर भोजपुरी संगीत जगत में भी भक्ति का रंग छा गया है, क्योंकि शिल्पी राज का नया छठ गीत ‘बहंगी लचकत जाए’ फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है. ऐसे में आइए इस गीत के डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने के म्यूजिक वीडियो-

‘बहंगी लचकत जाए’ ने जीता दिल

यह गीत Angle Music यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज़ हासिल कर चुका है. गीत के बोल संगीत कुमार सोनू ने लिखे हैं, जबकि संगीत कृष्ण मुरारी और सोनू आजाद ने दिया है. वीडियो में निशा नैना और शिवम सिंह नजर आ रहे हैं.

गीत का थीम और भावनाएं

गाने में छठ महापर्व की पारंपरिक झलक देखने को मिलती है. इसमें एक पत्नी अपने पति से प्यारभरे अंदाज में कहती है कि बांस की बहंगी लचकते हुए घाट तक जा रही है. वो अपने पति से ‘पियरी’ यानी पीले वस्त्र पहनने के लिए भी कहती है, जो छठ पूजा की परंपरा और प्रेम दोनों को दर्शाता है. शिल्पी राज की मधुर आवाज इस गीत को और भी भावनात्मक बना देती है, जो हर छठ घाट पर गूंजता हुआ महसूस होता है.

फैंस की प्रतिक्रिया

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे खूब पसंद किया. कई यूजर्स ने लिखा, “शिल्पी राज की आवाज़ बहुत प्यारी है!” वहीं कुछ ने कमेंट सेक्शन में “जय छठी मइया!” के नारे लगाए.

यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav vs Pawan Singh Chhath Geet: खेसारी लाल यादव या पवन सिंह? महापर्व छठ पर बड़ा रिकॉर्ड बनाकर कौन बना ‘ब्लॉकबस्टर किंग’

यह भी पढ़ें: Sonu Nigam-Pawan Singh Chhath Geet: पवन सिंह और सोनू निगम के भक्ति सुरों से सजी छठ की तैयारी, वायरल हुआ ‘चलS भउजी हाली हाली’ गीत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >