Chhath Geet 2024: ‘लोरवा से भींजे…’, पवन सिंह का छठ गीत सुन आ जाएंगे आंसू, छठी मईया से ये प्रार्थना करते दिखे पावर स्टार

महापर्व छठ के आने में सिर्फ कुछ दिन बच गए है. भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने छठ गीत ‘सभे घटे चल गईल’ रिलीज कर दिया है. इस सॉन्ग के बोल आपको इमोशनल कर देगा. यहां देखिए वीडियो.

Chhath Geet 2024: छठ पूजा के आने में कुछ दिन ही रह गए है. चारों तरफ भक्तिमय माहौल हो गया है. अभी से ही छठ गीत बजने लगे हैं. इस बीच पावर स्‍टार पवन सिंह का नया छठ गीत ‘सभे घाटे चल गईल’ सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. गाना काफी भावुक करने वाला है और इसपर यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं. ये सॉन्ग के बोल ऐसे है, जिसे सुनकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे.

छठ गीत ‘सभे घाटे चल गईल’ हो रहा वायरल

भोजपुरी छठ गीत ‘सभे घाटे चल गईल’ को ‘डीआरजे रिकॉर्ड्स’ चैनल ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. तीन दिन पहले रिलीज हुए इस सॉन्ग पर अबतक 175K व्यूज आ गए है और ये व्यूज बढ़ ही रहे हैं. सॉन्ग को पवन सिंह के अलावा पलक मुच्‍छल ने गाया है. वीडियो में दिखाया गया है कि एक छठ व्रती छठ की तैयारी में लगी दिख रही है. वह घाट पर जाने के लिए सारी तैयारी कर लेती है, लेकिन अपने बीमार पति की फ्रिक उसे सताती है. उसका पति बहुत बीमार होता है और वह उन्हें ठीक करने के लिए छठी मईया से प्रार्थना करती है.

छठ गीत ‘सभे घाटे चल गईल’ पर आ रहे यूजर्स के कमेंट

छठ गीत ‘सभे घाटे चल गईल’ सुनकर आपके आंखों से आंसू छलक जाएंगे. गाने पर खूब सारे कमेंट्स आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, जय हो छठी मईया. एक यूजर ने लिखा, बहुत ही प्यारा गाना है ऐसे थोड़े ना पावर स्टार बोलते हैं लोग. सच में आपकी आवाज की दुनिया कायल है. एक यूजर ने लिखा, बहुत ही लाजवाब गाना है लव यू पवन भैया. वहीं, इस गाने को बोल को अरुण बिहारी ने लिखा है. वीडियो पवन सिंह, आंचल मुंजाल और नेहा पाठक नजर आ रहे हैं. इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है.

Also Read- Pawan Singh: जब चलती गाड़ी से कूद गए थे पवन सिंह, पिस्टल देख हुआ था बुरा हाल, बोले- मेरे साथ कुछ गलत…

Also Read- Pawan Singh की टीम में कौन-कौन है, फ्लैट में कौन कौन रहता उनके साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >