Khesari Lal Yadav: बिहार चुनाव में हार के बाद के बाद खेसारी लाल का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- मुझे आप लोगों से कोई शिकवा नहीं

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव छपरा से हार गए. भाजपा की उम्मीदवार छोटी कुमारी ने उन्हें हरा दिया. खेसारी को जहां 79,245 वोट मिले, तो छोटी कुमार को 86,845 वोट मिले. हार के बाद खेसारी ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट किए हैं, जिसने लोगों […]

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव छपरा से हार गए. भाजपा की उम्मीदवार छोटी कुमारी ने उन्हें हरा दिया. खेसारी को जहां 79,245 वोट मिले, तो छोटी कुमार को 86,845 वोट मिले. हार के बाद खेसारी ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट किए हैं, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. अपने पोस्ट में उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की कुछ पंक्तियां शेयर की. साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया है.

खेसारी लाल यादव बोले-क्या हार में क्या जीत में…

खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह हाथ जोड़े खड़े हैं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिला, ये भी सही वो भी सही…जनता मेरे लिए तब भी सर्वोपरि थी, आज भी है और हमेशा रहेगी! मुद्दा तब भी उठल बा, आगे भी उठी…जय बिहार!

खेसारी लाल यादव बोले- जीत और हार अपनी जगह पर है

खेसारी लाल यादव ने अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया है. वीडियो में वह कहते हैं, पूरी छपरा और बिहार की जनता को दिल से प्रणाम. आप लोगों ने हमें बहुत प्यार और स्नेह दिया है. हार और जीत अपनी जगह होती है. और जिदंगी से हम लोग इतना हारे हैं ना कि क्या बताए. हार के ही यहां पर खड़े हैं. आप लोगों का स्नेह और दुलार मुझे एक बेटे की तरह मिला. वोट लेना और जीत दर्ज करना मेरे लिए कभी नहीं रहा. मैं हमेशा एक बेटे की तरह आप लोगों के बीच रहना चाहता था और रहूंगा भी. आगे प्रयास करूंगा कि बेटे की तरह ही आप लोगों का प्यार, दुलार और स्नेह लूं.

खेसारी बोले- मैं दुखी नहीं हूं

आगे खेसारी लाल यादव ने कहा, जीत और हार अपनी जगह पर है. हमेशा से आप सब का सम्मान मेरे दिल में रहेगा और मेरे जुबां पर हमेशा के लिए आप लोगों के लिए सम्मान रहेगा. मैं खुश हूं कि इस बात से आप लोगों ने मुझे फिर से वह जिंदगी याद दिलाई, जिसे मैं पीछे छोड़ गया था. मुझे आप लोगों से कोई गिला शिकवा नहीं है और मुझे कोई अफसोस नहीं है कि चीजें गलत हुआ या सही. हार जीत मेरे लिए कभी मायने नहीं रखता. मैं आपके दिल पर राज करना चाहता हूं. जो जीते हैं वह प्रत्याशी को ढेर सारी शुभकामना. मैं दुखी नहीं हूं ये दिमाग में रखिए आप लोग. मैं हमेशा से आपका प्यारा बच्चा हूं और प्यारा ही बनकर रहूंगा.

यह भी पढ़ें– Maithili Thakur Net Worth: कितनी अमीर हैं मैथिली ठाकुर? कम उम्र में बनाई करोड़ों की संपत्ति, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >