Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत जगत में एक बार फिर धमाकेदार एंट्री हुई है नए गाने “भुगोल देवरा” के साथ, जिसे अपनी खास आवाज में सजाया है Pramod Premi Yadav ने. यह लिरिकल सॉन्ग रिलीज होते ही फैंस के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. गाने के बोल, म्यूजिक और प्रेजेंटेशन ऐसा है कि हर कोई इसे बार-बार सुनना चाहता है. देवर-भाभी के मजेदार और चुलबुले रिश्ते पर आधारित यह गाना भोजपुरी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से ट्रेंड कर रहा है.
गाने के पीछे की टीम
भोजपुरी गाना “भुगोल देवरा (Bhugol Devra)” एक शानदार म्यूजिकल पेशकश है, जिसे अपनी दमदार आवाज में गाया है Pramod Premi Yadav ने. इस गाने में उनके साथ फीचर कर रही हैं Priya Raghuvanshi, जिनकी स्क्रीन प्रेजेंस गाने को और भी आकर्षक बनाती है. म्यूजिक दिया है Abhishek Tiwari ने, जबकि चटपटे और मनोरंजक बोल लिखे हैं MP Yadav ने. इस गाने का निर्देशन Pawan Pathak और Raunak Raut ने मिलकर किया है, वहीं असिस्टेंट के तौर पर Meenu Sharma और Vivek Mandal ने काम संभाला है.
फैंस जमकर बरसा रहे प्यार
गाना “भुगोल देवरा” को लेकर फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं- कोई लिख रहा है “Super song by premi star”, तो कोई इसे “Awesome” बता रहा है. वहीं कुछ यूजर्स मजेदार अंदाज में पूछ रहे हैं, “किस किस को यह गाना पसंद है”. ऐसे कमेंट्स साफ बताते हैं कि Pramod Premi Yadav का यह नया गाना दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है.
यह भी पढ़ें: शिल्पी राज और रितिक सिंह का ‘जालीदार कुर्ती’ बना सुपरहिट, तृषा कर मधु की अदाओं ने लगाया चार चांद
