रितेश पांडे और हर्षिका पूनाचा की केमिस्ट्री ने जीता दिल, रोमांटिक गाना ‘तोहरे से भोर’ हुआ रिलीज

Bhojpuri Song Tohre Se Bhor: फिल्म ‘सनम मेरे हमराज’ का नया रोमांटिक गाना ‘तोहरे से भोर’ रिलीज के बाद तेजी से वायरल हो रहा है. रितेश पांडे और हर्षिका पूनाचा की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

Bhojpuri Song Tohre Se Bhor: भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे की नई फिल्म ‘सनम मेरे हमराज’ का खूबसूरत गाना ‘तोहरे से भोर’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है. इस गाने को मशहूर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. युवा दर्शक इस गाने को बार-बार सुनना पसंद कर रहे हैं. यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘सनम मेरे हमराज’ का हिस्सा है. फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा ने किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी इश्तियाक शेख बंटी ने संभाली है.

रितेश पांडे और स्निग्धा सरकार की आवाज ने जीता दिल

‘तोहरे से भोर’ गाने को भोजपुरी स्टार रितेश पांडे और सिंगर स्निग्धा सरकार ने अपनी मधुर आवाज दी है. दोनों की सिंगिंग ने गाने को और भी खास बना दिया है. गाने के बोल सीधे दिल को छूते हैं और इसका म्यूजिक भी बेहद सॉफ्ट और रोमांटिक रखा गया है. इस गाने का म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल सत्य सावरकर ने लिखे हैं. गाने के वीडियो में रितेश पांडे के साथ हर्षिका पूनाचा नजर आ रही हैं. वीडियो में रोमांस, इमोशन और खूबसूरत लोकेशन देखने को मिलता है. हर्षिका ने अपने एक्सप्रेशन और अभिनय से गाने में जान डाल दी है. वहीं रितेश पांडे का रोमांटिक अंदाज भी फैंस को आकर्षित कर रहा है. दोनों कलाकारों ने हर सीन को बेहद नैचुरल तरीके से निभाया है.

यहां देखिए वीडियो

गाने को लेकर क्या बोले रितेश कुमार?

‘रितेश पांडे ने कहा कि ‘यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है. सत्य सावरकर जी के लिखे बोल और मधुकर आनंद जी का संगीत सीधे दिल को छूता है. हर्षिका जी के साथ काम करने का अनुभव हमेशा की तरह बेहतरीन रहा. मुझे उम्मीद है कि हमारे फैंस इस गाने को अपना भरपूर प्यार देंगे.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >