Bhojpuri: नीलकमल सिंह के ‘कांवर करे लच लच’ ने सावन से पहले मचाई धूम, भक्ति में झूमे शिवभक्त

Bhojpuri: नीलकमल सिंह का सावन स्पेशल भोजपुरी भक्ति गीत ‘कांवर करे लच लच’ रिलीज हो गया है. गाने में दिखी महादेव की भक्ति और नीलकमल का दमदार परफॉर्मेंस. जानें पूरी डिटेल.

Bhojpuri: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर नीलकमल सिंह हर बार अपने अलग अंदाज और दमदार गायकी से फैंस का दिल जीत लेते हैं. अब सावन शुरू होने से पहले उन्होंने शिवभक्तों के लिए नया भक्ति गीत ‘कांवर करे लच लच’ रिलीज कर दिया है. गाना 8 जुलाई को नीलकमल सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ और आते ही वायरल हो गया.

गाने में दिखी शिवभक्ति की झलक

गाने का पोस्टर 7 जुलाई को नीलकमल सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें महादेव और नंदी की छवि के साथ खुद नीलकमल कांवड़ यात्रा के मूड में नजर आए. कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “जल्द आ रहा है, तैयार हो जाइए, कांवर लेके झूमने के लिए ‘कांवर करे लच लच’.”

सावन के पहले आया धमाकेदार भक्ति सॉन्ग

‘कांवर करे लच लच’ को खुद नीलकमल सिंह ने गाया है और उन पर ही इसे फिल्माया भी गया है. गाने के बोल कृष्णा संगम और सुशील कुमार सिंह ने लिखे हैं, वहीं इसका संगीत शुभम राज ने दिया है. इसके डायरेक्टर पवन पाल हैं और प्रोड्यूसर नीलकमल सिंह खुद हैं. गाने में पूरी तरह भक्ति का रंग दिखता है और यह आपको थिरकने पर मजबूर कर सकता है.

क्यों है ये गाना खास?

इस गाने की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ भक्ति ही नहीं, बल्कि नीलकमल का एनर्जी से भरपूर परफॉर्मेंस भी देखने को मिलता है. सावन की शुरुआत से पहले यह गीत उन सभी भक्तों के लिए है जो महादेव की भक्ति में झूमना चाहते हैं.

यह भी पढ़े: Bhojpuri Song: सावन से पहले सामने आया अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना, महादेव की भक्ति में लीन कांवड़ लेकर जाते दिखे सिंगर

यह भी पढ़े: Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म में राजा दशरथ बने अरुण गोविल के होने से फूटा टीवी की ‘सीता’ का गुस्सा, बोलीं- मेरी समझ के बाहर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >