भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का कार्यक्रम में अचानक टूटा स्टेज, VIDEO देख आपके उड़ जाएंगे होश

शिल्पी राज के कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सिंगर स्टेज पर परफॉर्म कर रही होती है, तभी एक शॉकिंग घटना घटती है.

भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन सिंगर शिल्पी राज के गानों को दर्शक खूब पसंद करते हैं. शिल्पी ने खेसारी लाल यादव, समर सिंह, पवन सिंह, रितेश पांडेय सहित कई अन्य स्टार्स के साथ गाना गाया है. उन्होंने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने गाए है, जिसपर मिलियन में व्यूज आए है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शिल्पी स्टेज पर दिख रही और अचानक लाइव शो कार्यक्रम में अचानक स्टेज टूट जाता है. शिल्पी संग वहां मौजूद लोग स्टेज से नीचे गिर जाती है.

शिल्पी राज के कार्यक्रम में टूटा स्टेज

दरअसल, एक कार्यक्रम में शिल्पी राज परफॉर्म करने गई थी. लाइव शो के दौरान स्टेज अचानक से टूट गया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पी के साथ स्टेज पर कई लोग मौजूद है. शिल्पी गा रही होती है, तभी स्टेज टूट जाता है. हालांकि इसमें किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो अभी का नहीं है. ये घटना पिछले साल 14 जून 2024 का है. ये वीडियो फिर से एक बार वायरल होने लगा है.

कौन हैं भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज?

गौरतलब है कि भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली है और उन्होंने 15 साल की उम्र से ही गाने लगी थी. वह पहले स्कूल फंक्शन और स्टेज शो में गाती थी और साल 2017 में उनका पहला गाना भुकुर भुकुर रिलीज हुआ था. इस सॉन्ग ने उन्हें काफी लोकप्रिय कर दिया था. उनके माता-पिता की बात करें तो उनके पिता एक मील में नौकरी करते थे और मां नर्सरी में काम करती थी. उन्होंने 150 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है. शिल्पी ने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, प्रमोद प्रेमी यादव, अरविंद अकेल कल्लू, नीलकमल सिंह के साथ गाने गाए हैं. उनके गानों पर दर्शक झूमने को मजबूर हो जाते हैं. उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की नेहा कक्कड़ कहा जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >