Bhojpuri Sawan Special: चौथे सोमवारी पर छाया पवन सिंह का गाना ‘ए भोले बाबा’, सॉन्ग सुन झूम उठेंगे कांवड़ यात्री

Bhojpuri Sawan Special: सावन के महीने में चारों तरफ सावन के भोजपुरी गीत गूंजने लगते हैं. सोशल मीडिया पर कई भोजपुरी स्टार्स ने सावन स्पेशल गीत रिलीज किए है. इस बीच भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह का गाना ‘ए भोले बाबा’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Bhojpuri Sawan Special: जैसे ही सावन का महीना शुरू होता है, भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में बोल बम भजनों की बहार आ जाती है. हर साल की तरह इस बार भी कई कलाकारों ने अपनी आवाज में शिव भक्ति के गीत पेश किए हैं. इन सभी में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं सुपरस्टार पवन सिंह, जो हर बार की तरह इस बार भी भक्ति रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. इस सावन पवन सिंह ने कई भक्ति गीतों को रिलीज किया गया. हालांकि उनके पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और इस गाना ए भोले बाबा है.

पवन सिंह का ए भोले बाबा हो रहा वायरल

पवन सिंह का गाना ए भोले बाबा को 40 मिलियन व्यूज मिल चुका है. ये सॉन्ग 7 जुलाई 2023 को मां अम्मा फिल्म्स भक्ति यूट्यूब चैनल ने जारी किया था. इसे पावर स्टार ने गाया है और इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं. म्यूजिक विक्स वोक्स ने दिया है और कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता है. इसके डायरेक्टर रवि पंडित है और एडिटर दीपक पंडित है. गाने में पवन सिंह भोले बाबा से नयन खोलने की विनती कर रहे हैं.

यूजर्स बोले- कम से कम 50 बार सुन चुका हूं

सॉन्ग के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, कम से कम 50 बार अभी तक सुन चुका हूं. दिल खुश हो गया. हर हर महादेव. एक यूजर ने लिखा, भाई इस गाने का म्यूजिक बहुत प्यारा बनाया है. एक यूजर ने लिखा, इस गाने को बार बार सुनने का मन करता है. एक यूजर ने लिखा, आपका आवाज सुनकर दिल खुश हो गया. एक यूजर ने लिखा, वाह सुन कर मन गदगद हो गईल. भोले बाबा की कृपा आप पर हमेशा बनी रहें.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Sawan Special: सावन में धूम मचा रहा खेसारी लाल का ये गाना, ‘गेरुआ कलर’ साड़ी के लिए नाराज हुई पत्नी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >