Bhojpuri Sawan Special: सावन में धूम मचा रहा खेसारी लाल का ये गाना, ‘गेरुआ कलर’ साड़ी के लिए नाराज हुई पत्नी

Bhojpuri Sawan Special: सावन के महीने में खेसारी लाल यादव ने हाल ही में अपना नया गाना ‘गेरुआ कलर’ रिलीज किया था, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. गाने में उनसे उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी गेरुआ साड़ी के लिए नाराज होती दिख रही है. आपने अगर ये गाना नहीं सुना तो यहां सुन सकते हैं.

Bhojpuri Sawan Special: सावन का महीना आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में बोल बम गीतों की धूम मच जाती है. इस साल भी कई सिंगर्स ने अपने भक्ति गीतों से माहौल को शिवमय बना दिया है. उन्हीं में से एक हैं खेसारी लाल यादव, जो हर बार की तरह इस बार भी भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं. इस सावन उन्होंने कई गाने बनाए, जो दर्शकों को काफी पसंद आए. हाल ही में उन्होंने सावन स्पेशल सॉन्ग ‘गेरुआ कलर’ जारी किया था. इस गाने ने 5 दिन में ही ताबड़तोड़ व्यूज बटोर लिए.

खेसारी लाल यादव का ये गाना मचा रहा धमाल

खेसारी लाल यादव ने 28 जुलाई को ‘गेरुआ कलर’ गाना जीएमजे- ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन पर रिलीज किया था. इस गाने को खेसारी और खुशी कक्कड़ ने गाया है और इसके लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने दिया है. मयूजिक डायरेक्टर गाने का विकास यादव है और कंपजोर केके पांडे है. वीडियो के डायरेक्टर अंकित वर्मा है. सॉन्ग को पांच दिन में ही 947,688 व्यूज आ गए है. गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

यूजर्स बोले- सावन में छाया भैया आपका गाना

‘गेरुआ कलर’ सॉन्ग पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सॉन्ग ने दिन बना दिया. एक यूजर ने लिखा, सुबह-सुबह में खेसारी जी का ये भजन सुनकर दिल खुश हो गया. एक यूजर ने लिखा, सावन में ये गाना छा गया है. हर तरफ भैया आपका ही गाना सुनने में आ रहा. एक यूजर ने लिखा, वाह भैया क्या गाना बनाया है आपने. एक यूजर ने लिखा, आपको नया गाना अब कब आएगा.

यह भी पढ़ेंPawan Singh Seva Me Bani Bhole Baba Ke: सावन में पति पवन सिंह से नाराज हुई ऑनस्क्रीन पत्नी, इस बात को लेकर की शिकायत, धूम मचा रहा ये सॉन्ग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >