Bhojpuri: भोलेनाथ से खेसारी लाल यादव की खास फरियाद, सावन गीत ‘बना दी अंबानी ऐ बाबा’ बना भक्तों की पसंद

Bhojpuri: सावन में खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘बना दी अंबानी ऐ बाबा’ फिर वायरल हो गया है. गाने को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ऐसे में आइए इसके बारे में जानते हैं सबकुछ.

Bhojpuri: सावन महीने की शुरुआत के साथ ही चारों तरफ भोलेनाथ की भक्ति की गूंज सुनाई देने लगी है. आम लोगों के साथ-साथ भोजपुरी सितारे भी इस पावन महीने को पूरी श्रद्धा के साथ मना रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी कई सावन स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग्स रिलीज हो चुके हैं और इन्हीं में से एक है खेसारी लाल यादव का धमाकेदार भक्ति गीत ‘बना दी अंबानी ऐ बाबा’, जो एक बार फिर से ट्रेंडिंग में आ गया है.

खेसारी का गाना बना लोगों की जुबान पर

‘बना दी अंबानी ऐ बाबा’ को यूट्यूब चैनल Annapurna Films DJ पर रिलीज किया गया था. इस गाने में खेसारी के साथ चाहत सिंह नजर आ रही हैं और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है. गाने की खास बात यह है कि इसमें भक्त भोलेनाथ से अमीरी की मन्नत मांगते नजर आ रहे हैं – एक अनोखा और मजेदार अंदाज भक्त‍ि का.

3 मिलियन से ज्यादा बटोरे व्यूज

इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है. शिल्पी राज भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर फीमेल सिंगर्स में से एक हैं. लिरिक्स लिखे हैं अखिलेश कश्यप ने, जबकि म्यूजिक दिया है रौशन सिंह ने और वीडियो का निर्देशन किया है सुनील रॉक ने. अब तक इस गाने को 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ये सावन के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भोजपुरी गीतों में से एक बन चुका है.

खेसारी का दूसरा गाना भी हो रहा वायरल

सिर्फ ‘बना दी अंबानी ऐ बाबा’ ही नहीं, बल्कि खेसारी का एक और नया सावन स्पेशल भोजपुरी गाना ‘ड्राइवर अभी नया बा’ भी तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें खेसारी के साथ सुनीता सिंह नजर आ रही हैं और दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने इस गाने को भी मिलियन व्यू क्लब में पहुंचा दिया है.

सावन में छाया खेसारी का जलवा

हर साल की तरह इस बार भी खेसारी लाल यादव ने सावन में अपने फैंस को निराश नहीं किया. भक्ति, मस्ती और मनोरंजन के परफेक्ट मिक्स से भरे उनके गाने लगातार यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं. चाहे ‘बना दी अंबानी ऐ बाबा’ हो या ‘ड्राइवर अभी नया बा’, दोनों ही गानों को शिवभक्त खूब पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: Bhojpuri: बीवी से माफी और भोलेनाथ से भक्ति, पवन सिंह का कांवड़ गीत ‘हरियर चूड़िया खातिर’ हो गया वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >