निरहुआ, खेसारी नहीं हैं असली नाम, जानिए भोजपुरी स्टार्स की रियल पहचान

Bhojpuri News: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे सुपरहिट स्टार्स हैं, जिनके असली नाम जानकर आप भी चौंक जाएंगे. रवि किशन से लेकर मोनालिसा तक कई कलाकारों ने इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए नाम बदले हैं. इनके पीछे की वजहें भी काफी दिलचस्प और हैरान करने वाली हैं. आइए जानते हैं…

Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा आज सिर्फ यूपी-बिहार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश में इसकी पहचान बन चुकी है. यहां के सितारों की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन नामों से ये स्टार्स मशहूर हैं, वो उनके असली नाम नहीं हैं? दरअसल, इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए कई कलाकारों ने अपने नाम बदल लिए, तो कुछ को नया नाम फैंस या हालातों की वजह से मिला. यही वजह है कि उनके असली नाम जानकर लोग अक्सर चौंक जाते हैं.

रवि किशन और खेसारी लाल का असली नाम

सबसे पहले बात करें रवि किशन की, जिन्होंने हिंदी और भोजपुरी दोनों इंडस्ट्री में नाम कमाया. उनका असली नाम रविंद्रनाथ शुक्ला है, लेकिन फिल्मी दुनिया के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया. वहीं खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है. बचपन में ज्यादा बोलने की वजह से गांव वालों ने उन्हें ‘खेसारी’ कहना शुरू किया, जो बाद में उनकी पहचान बन गया.

निरहुआ नाम कैसे पड़ा?

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का नाम बदलने की कहानी भी दिलचस्प है. उनका असली नाम सबीहा शेख है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही डायरेक्टर के कहने पर नया नाम अपना लिया था. इसी तरह दिनेश लाल यादव को ‘निरहुआ’ नाम उनके एक गाने से मिला, जो इतना हिट हुआ कि वही उनका स्क्रीन नेम बन गया. वहीं मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है. इंडस्ट्री में पहले से एक जैसे नाम होने की वजह से उन्होंने अपना नाम बदलकर मोनालिसा रख लिया.

यह भी पढ़ें: आशा भोसले ने भोजपुरी में भी दिए हैं सुपरहिट गाने, जानिए टॉप 5 गाने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >