रितेश पांडे का नया गाना 'शासन भी आपन' हुआ रिलीज, नेहा पाठक की अदाओं ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Shasan Bhi Aapn New Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का नया गाना 'शासन भी आपन' रिलीज हो गया है. अंकिता सिंह की सुरीली आवाज और नेहा पाठक के किलर डांस मूव्स ने इस गाने को इंटरनेट पर ट्रेंडिंग बना दिया है.

Shasan Bhi Aapn New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रितेश पांडे अपना नया गाना ‘शासन भी आपन’ लेकर धमाल मचाने आए हैं. इस गाने को रितेश के साथ भोजपुरी सिंगर अंकिता सिंह ने गाया है. दोनों की आवाज का तालमेल इतना जबरदस्त है कि लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं. गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा पाठक नजर आती हैं.

रितेश साथ नेहा पाठक का दिखा बोल्ड अंदाज

इस गाने के वीडियो में रितेश पांडे के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस नेहा पाठक नजर आ रही हैं. गाने में नेहा का लुक और उनके डांस स्टेप्स ने फैंस का दिल जीत लिया है. वहीं अनुज मौर्य की कोरियोग्राफी ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं, जबकि डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी ने इसे बहुत ही शानदार तरीके से फिल्माया है. नेहा पाठक इस सीन में रस्ट रेड ऑरेंज कलर की रफल बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हैं, जो उन पर काफी जंच रही है. वह काफी कॉन्फिडेंट और ग्लैमरस नजर आ रही हैं. गाने में एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन प्रेमी रितेश का रंगबाज अंदाज पर बोलते नजर आ रही, जिसपर रितेश भी जवाब देते अनबीटेबल पावर और सिस्टम का बात करते हैं. दोनों का यह बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. अब तक इस म्यूजिक वीडियो पर 46 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.

गाने का वीडियो देखें

फैंस के रिएक्शन

गाने के वीडियो देखने के बाद फैंस जमकर रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,बढ़िया बा गुरुू, तो दूसरे ने गर्दा बताया.

गाने की टीम डिटेल्स

गाने के बोल सूरज सिंह ने लिखे हैं, जो सीधे दर्शकों के जुबान पर चढ़ रहे हैं. संगीतकार छोटू बंटी का म्यूजिक इतना दमदार है कि आप झूमने पर मजबूर हो जाएंगे. वीडियो की क्वालिटी को बेहतरीन बनाने में सिनेमैटोग्राफर संतोष यादव, एडिटर पप्पू वर्मा और डीआई रोहित सिंह ने बड़ी मेहनत की है.

यह भी पढ़ें: ‘राजा रंगबजवा’ में पारुल यादव ने ढाया कहर, नीली साड़ी में दिखी खूबसूरत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >