Bhojpuri Hit Song: आम्रपाली दुबे की अदाओं पर फिदा हुए निरहुआ, सॉन्ग ‘गोदनवा’ ने 60 मिलियन व्यूज का आंकड़ा किया पार, वीडियो वायरल

Godanwa Bhojpuri Song: निरहुआ और आम्रपाली दुबे का सुपरहिट सॉन्ग ‘गोदनवा’ फिर से चर्चा में है. सॉन्ग पर 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए हैं. सॉन्ग के वीडियो में आम्रपाली अपने ऑन स्क्रीन पति के लिए अपना गहरा प्यार बता रही है.

Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी जब भी स्क्रीन पर साथ में आती है, फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं. निरहुआ और आम्रपाली का गाना ‘गोदनवा’ एक बार फिर से चर्चा में आ गया है और फैंस इसे सुन रहे हैं. ये सॉन्ग फिल्म फसल का है और यूट्यूब पर इस पर अब तक 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. सॉन्ग में दोनों की केमेस्ट्री लाजवाब है और ये एक सादगी भरा गाना है. सॉन्ग को शिल्पी राज ने गाया है और सॉन्ग में दोनों स्टार्स देसी लुक में दिख रहे हैं.

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ‘गोदनवा’ वायरल

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ‘गोदनवा’ सॉन्ग में एक मेले में दिख रहे हैं. एक्ट्रेस ने साड़ी पहना हुआ है और निरहुआ धोती-शर्ट और गमछे में दिख रहे हैं. सॉन्ग में एक्ट्रेस अपने गहरे प्यार के बारे में बता रही है. वह अपने ज्वेलरी, साड़ी और मेहंदी में उसका नाम लिखवाना चाहती है. सॉन्ग में पत्नी अपने पति के खुश रहने की कामना करती है और अपनी जिंदगी उसके साथ बिताना चाहती है. सॉन्ग बहुत प्यारा है और इसके लाइन भी दिल छूने वाले हैं. ये सॉन्ग प्यार और विश्वास को दिखाता है.

ये सॉन्ग किस फिल्म का है?

भोजपुरी सॉन्ग ‘गोदनवा’ फिल्म फसल का है. इसके डायरेक्टर पराग पाटिल है और प्रोड्यूसर प्रेम राय है. फिल्म में निरहुआ, आम्रपाली दुबे के अलावा संजय पांडे, विनित विशाल, अयाज खान, अरुणा गिरी, त्रिशा सिंह है. स्क्रीनप्ले पराग पाटिल और राकेश त्रिपाठी का है और इसके लिरिक्स राइटर्स में अरविंद तिवारी, प्यारे लाल यादव, विजय चौहान, विमल बावरा है. फिल्म के सिंगर आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्यारे सिंह राजपूत, ममता राउत और शिल्पी राज है. फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसकी कहानी किसानों को लेकर थी.

यह भी पढ़ें- Aamrapali Dubey New Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे की मांग में निरहुआ ने भरा सिंदूर, लिए सात फेरे, नया भोजपुरी विवाह गीत ‘सेनुरवा महान’ ट्रेंडिंग में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >