Bhojpuri Film : नेपाल में शुरू हुई पराग पाटिल की फिल्म की शूटिंग, अवधेश मिश्रा व आरआर प्रिंस भी दिखेंगे

निर्माता पराग पाटिल ने अपनी नयी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, यह प्रोजेक्ट हमारे दिल के बहुत करीब है. अवधेश मिश्रा और आरआर प्रिंस के साथ काम करना हमेशा से शानदार अनुभव रहा है.

Bhojpuri Film : भोजपुरी परदे पर ‘संघर्ष’ सहित कई हिट फिल्में देने वाले निर्माता पराग पाटिल, अभिनेता अवधेश मिश्रा व आरआर प्रिंस की तिकड़ी एक बार फिर जमी है. टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री क्रिएशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग नेपाल के काठमांडू में चल रही है. फिलहाल इसका टाइटल फाइनल नहीं हुआ है. इसमें प्रीति सिंह व अनिता रावत मुख्य भूमिका में हैं.

फिल्म को लेकर पराग पाटिल ने बताया कि नेपाल के लोकेशंस न केवल फिल्म की कहानी के अनुरूप हैं, बल्कि वहां की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य भी दर्शकों को आकर्षित करेंगे.

Also Read : Bhojpuri Film : लोकसभा चुनाव में हार के बाद निरहुआ ने पूरा किया अपना ‘संकल्प’

अवधेश मिश्रा फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आयेंगे. उनके साथ आरआर प्रिंस भी मुख्य भूमिका में हैं. दोनों कलाकारों की जोड़ी को दर्शक पहले भी सराह चुके हैं.

निर्माता पराग पाटिल ने अपनी नयी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, यह प्रोजेक्ट हमारे दिल के बहुत करीब है. अवधेश मिश्रा और आरआर प्रिंस के साथ काम करना हमेशा से शानदार अनुभव रहा है.नेपाल में शूटिंग करने का निर्णय इसलिए लिया गया, क्योंकि हम कुछ नये और अनदेखे लोकेशंस को दिखाना चाहते थे.

पीआरओ रंजन सिन्हा बताते हैं कि फिल्म की स्टोरी, कास्ट और रिलीज डेट के बारे में जल्द ही विस्तृत जानकारी शेयर की जायेगी. निर्माता पराग पाटिल और आरआर प्रिंस द्वारा निर्मित होने जा रही फिल्म प्रोडक्शन नंबर 5 की कथा को लिखा है प्राणनाथ ने, जबकि इसका निर्देशन कर रहे हैं चिराग दत्ता कश्यप, फिल्म के छायांकन की जिम्मेवारी सूरज यादव की है.फिल्म में अवधेश मिश्रा, अनिता रावत, प्रीति सिंह, राजीव सिंह, विनोद मिश्रा, निशा तिवारी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसके कार्यकारी निर्माता अमृत मनोज नारायण हैं, वहीं गीत-संगीत मुन्ना दुबे का है.

Also Read : Bhojpuri Film : स्मृति सिन्हा और अंशुमान सिंह राजपूत स्टारर ‘सुहाग के बंटवारा’ की शूटिंग शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >