Bhojpuri Film Flop: निरहुआ ने भोजपुरी फिल्मों के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Bhojpuri Film Flop: भोजपुरी म्यूजिक का बोलबाला पूरी दुनिया में है. लोग गोनों को रिपीट पर सुनते हैं और यह मिनटों में वायरल हो जाती है. हालांकि फिल्मों के साथ बिल्कुल उलटा है. भोजपुरी मूवीज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाती है. अब निरहुआ ने मूवी के फ्लॉप होने का कारण बताया.

Bhojpuri Film Flop: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की फिल्में अक्सर ट्रेंड में रहती है. जब भी कोई मूवी रिलीज होने वाली होती है, तो दर्शक धड़ाधड़ टिकट खरीदते हैं और हाउसफुल हो जाता है. इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री का भी क्रेज इन-दिनों काफी बढ़ा है. फिल्म के गाने अक्सर ट्रेंडिंग में चले जाते हैं. हालांकि जिस तरह के व्यूज ट्रेलर और टीजर बटोरते है, उतनी भीड़ थियेटर्स में नजर नहीं आती. जिसकी वजह से मूवीज पर फ्लॉप का थप्पा लग जाता है. अब पॉपुलर सिंगर और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने बताया कि आजकल भोजपुरी मूवी क्यों नहीं चल पा रही है.

भोजपुरी फिल्मों के फ्लॉप होने पर क्या बोले निरहुआ

निरहुआ ने ब्राउन आई एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल संग बातचीत की और इसी में मूवीज के लगातार फ्लॉप होने का कारण बताया. एक्टर ने उदाहरण देते हुए कहा, ”पहले बचपन में हम लोग अपने घर और गांव से एक साथ पोखर या फिर नदी में एक साथ नहाने जाते थे. हालांकि वक्त के साथ बदलाव आया और अब हर घर में नल आ गया है. अब समय बदल गया है, थियेटर सबके हाथों में है. उन्हें कुछ देखना होता है, तो मोबाइल है ही. इसलिए जब कुछ बहुत अच्छा ऑप्शन दिखता है, तभी ही जाते हैं. जैसे नदी में नहाने लोग अब त्योहारों में जाते हैं.”

पुष्पा 2 जैसी फिल्में बनेगी, तब देखेंगे लोग- निरहुआ

आज के समय में आपको अगर फिल्में चलानी है, तो पुष्पा 2 जैसी मूवीज बनाओ, नहीं तो अपनी फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करे और किसी भी तरह लागत निकालों. आज के जमाने में यही सच है, लोग थियेटर्स तक ऐसे ही नहीं जाते हैं और अच्छी फिल्में फ्लॉप हो जाती है. दिनेश लाल यादव भोजपुरी जगत के जाने माने नाम है. उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है, जिसे दर्शक आज भी बड़े ही चाव से देखते हैं.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: सैय्यारा ने इन 13 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, बनी चौथी कमाई करने वाली फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >