Bhojpuri Film Award का हुआ भव्य उद्घाटन, पॉवर स्टार पवन सिंह को मिला बेस्ट एक्टर अवार्ड

Bhojpuri Film Award: भोजपुरी सिनेमा के प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो ‘भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड’ (BFA) के 19वें संस्करण का भव्य आयोजन मुंबई में हुआ. यहां भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह से लेकर अंजना सिंह को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के अवार्ड से समान्नित किया गया.

Bhojpuri Film Award: भोजपुरी सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो ‘भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड’ (BFA) के 19वें संस्करण का भव्य आयोजन मुंबई में हुआ. इस समारोह का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया. वहीं, कार्यक्रम में उनके साथ मशहूर बॉलीवुड गायक उदित नारायण, इम���पा अध्यक्ष अभय सिन्हा, इम्पा संरक्षक टीपी अग्रवाल, अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह, अभिनेता कुणाल सिंह मौजूद थे. साथ ही यहां बिहार के आदर्णीय विधायक विनय बिहारी ने भी शिरकत की. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि इस समारोह में किसे कौन सा पुरस्कार मिला.

भोजपुरी सिनेमा के प्रति उद्योग मंत्री का समर्थन

भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह के संस्थापक विनोद कुमार गुप्ता ने माननीय उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का स्वागत किया. साथ ही उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के प्रति उनके समर्थन की प्रशंशा करते हुए कहा, “नंदी जी हमेशा भोजपुरी कलाकारों और पूर्वांचल के लोगों का समर्थन करते हैं. उनका यहां आना पूरी इंडस्ट्री के लिए प्रेरणा है.”

प्रमुख अवॉर्ड्स की लिस्ट

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म (माई प्राइड ऑफ भोजपुरी): निशांत उज्जवल
  • सर्वश्रेष्ठ गायक (पुरुष): दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (जान लेबू का)
  • सर्वश्रेष्ठ गायक (महिला): प्रियंका सिंह (माई प्राइड ऑफ भोजपुरी)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मेल): पवन सिंह (बेवफा सनम)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (फीमेल): अंजना सिंह (सिंह साहब द राइजिंग)
  • सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेता: यश कुमार
  • सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेत्री: काजल यादव
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: राजकुमार आर. पांडेय (इश्क)
  • सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक: रजनीश मिश्रा (विवाह 3)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: अवधेश मिश्रा (विवाह 3)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: निशा तिवारी (दाग एगो लांचन)
  • सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका: जे. नीलम (सेनूर)
  • सर्वश्रेष्ठ कहानी: अरविंद तिवारी (देवरानी जेठानी 01)
  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशक: दिनेश यादव (मिलिए ना मिला रे मन का)
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर: संजय कोर्वे (जान लेबू का)

किसे मिला लाइफटाइम अचीवमेंट और विशेष पुरस्कार?

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: अरशद अशफाक खान

विशेष पुरस्कार:

  • प्रदीप सिंह
  • रितेश पांडे
  • अजय गुप्ता
  • विधायक विनय बिहारी
  • मनोज कुमार (बिलीव म्यूजिक इंडिया)

Also Read: भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में सजेगी सितारों की महफिल, जानें किस दिन होगा समारोह

Also Read: Vijay Khare: नहीं रहे बिहार के मशहूर ‘गब्बर सिंह’ विजय खरे, इस गंभीर बीमारी से थे पीड़ित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >