Ayodhya Ram Mandir: राम भक्ति में मग्न दिखे भोजपुरी सितारे, अक्षरा सिंह-निरहुआ पहुंचे अयोध्या नगरी

अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की मंगल घड़ी जिसका लोग सालों से इंतजार कर रहे थे, वो घड़ी आखिकार आ चुकी है. आज यानी 22 जनवरी 2024 को रामलला अयोध्या में विराजमान होने वाले हैं और इस मौके पर बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक कई सितारे इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं.

अयोध्या राम मंदिर में आखिरकार रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी आ गई है. सालों से लोगों को इस घड़ी का इंतजार था और आज आखिरकार 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. अयोध्या नगरी समेत पूरा देश आज सुगंधित फूलों और रंग बिरंगी रोशनी से सजा हुआ है. ऐसे में हमारे देश के कई दिग्गजों को इस शुभ अवसर पर आमंत्रित किया गया है, जिसमें बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी जगत तक कई सितारे शामिल हैं. आइए जानते हैं कौन से स्टार्स पहुंचे हैं अयोध्या.

निरहुआ – आम्रपाली ने की जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात

भोजपुरी जगत के दिग्गज सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे राम भक्ति में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं. इनकी जोड़ी भोजपुरी जगत की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है और ये दोनों एक साथ प्रभु श्री राम की नगरी पहुंचे हैं. दोनों ने सुबह सबसे पहले जाकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया. दोनों पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए. निरहुआ ने सफेद कुर्ते पर पीले कलर का जैकेट पहना था और आम्रपाली खूबसूरत सी साड़ी में नजर आई. निरहुआ ने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि “हमारा सौभाग्य है कि आज जब भगवान राम का दरबार सज रहा है और प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं तो गुरु जी का आशीर्वाद हमें प्राप्त हो रहा है.”

अक्षरा सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से अयोध्या को किया राममय

भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अयोध्या पहुंच चुकी हैं और जगह जगह जाकर अपनी सुरीली आवाज में राम भजन गाकर अयोध्या को राममय कर रही हैं. कुछ दिनों पहले अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरे साझा की थी, जहां वो जगतगुरु रामभद्राचार्य से मिली थी और उनके साथ राम भजन गाते हुए नजर आई थी. अक्षरा ने इससे पहले भी प्रभु श्री राम को समर्पित एक से बढ़कर एक राम भजन गाए हैं.

शनिवार से ही अयोध्या में मौजूद हैं कंगना रनौत

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत शनिवार को ही अयोध्या पहुंच चुकी हैं और तब से ही वो पूरे अयोध्या का भ्रमण करती नजर आ रही हैं. उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से भी मुलाकात की और उनके आशीर्वाद लिए. साथ ही वो कई धार्मिक अनुष्ठानों में भी शामिल हो रही हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “ये मेरा सौभाग्य है कि भगवान राम ने हमें सद्बुद्धि दी कि हम यहां आए और उनके दर्शन करें.”

बिग बी पहुंचे अयोध्या

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अयोध्या पहुंच गए है. उनके साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी इस समारोह में शामिल हुए. बिग बी ने सफेद कुर्ता, पैंट, और बेज हाफ जैकेट पहना था. बिग बी हमेशा से धार्मिक कार्यों में आगे नजर आते हैं और हाल ही में उन्होंने राम जन्मभूमि में करोड़ों का एक प्लॉट भी खरीदा है.

Also Read: Ayodhya Ram Mandir: कंगना रनौत सहित ये स्टार्स पहुंचे अयोध्या, इन सितारों ने राम मंदिर में दिल खोलकर किया दान

पारंपरिक कपड़ों में नजर आई रणबीर आलिया की जोड़ी

अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं. रणबीर ने सफेद धोती कुर्ता पहना था और क्रीम कलर का शॉल लिया था और आलिया ने फिरोजी रंग की साड़ी पहनी थी , फैंस को दोनों का लुक बेहद ही पसंद आया. इन दोनों के विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां कैटरीना ने सुनहरे रंग की साड़ी और विक्की ने बेज रंग की शेरवानी पहनी थी. बॉलीवुड सेलेब्स के इन एथनिक लुक्स फैंस को बहुत भा रहे हैं.

Also Read: Ayodhya Ram Mandir LIVE: श्री राम आज विराजेंगे मंदिर में, देश भर में मनाई जाएगी दीपावली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >