Bhojpuri Adda: महाकुंभ की मोनालिसा बनी भोजपुरी की नई सेंसेशन, म्यूजिक इंडस्ट्री गाना बनाने के लिए हुई बेकाबू

Bhojpuri Adda: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले की एक लड़की मोनालिसा इन दिनों खूब वायरल हो रही है. अब उसकी खूबसूरती से आकर्षित होकर भोजपुरी सितारों ने कई गाने बना दिए हैं. आइए इन पर एक नजर डालते हैं.

Bhojpuri Adda: प्रयागराज में चल रहे हैं महाकुंभ मेले से एक माल बेचने वाली लड़की इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस लड़की का नाम मोनालिसा है, जो मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली है. मोनालिसा के सोशल मीडिया पर वायरल होने के पीछे की वजह उनकी खूबसूरत नीली आंखें हैं जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं. मोनालिसा की आंखों का जादू सिर्फ वहां मौजूद जनता पर ही नहीं, बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री पर भी चुका है. उन्होंने तो मोनालीसा की आंखों पर कई गाने भी बना दिए हैं, जो इस वक्त खूब ट्रेंड कर रहा है आइए बताते हैं इन गानों के नाम.

कुंभ के मेला में हिलवले बाडू

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा पर एक भोजपुरी गाना बना है, जिसका टाइटल ‘कुंभ के मेला में हिलवले बाडू’ है. इस गाने को राजन रंगीला ने गाया है और बोल मन्नू बादशाह ने लिखे हैं. वहीं, म्यूजिक रवि प्रकाश का है. 

महाकुंभ में वायरल भईली मोनालिसा

मोनालिसा की खूबसूरती पर बना दूसरा भोजपुरी गाना ‘महाकुंभ में वायरल भईली मोनालिसा’ है. इसे अहमद राज ने गाया है और बोल प्रकाश परवाना ने लिखे हैं. वहीं, संगीत मंटू मनीष ने दिया है. इस गाने में महाकुंभ से मोनालिसा की कई क्लिप हैं.

माला लेलऽ भईया हो

मोनालिसा पर एक भोजपुरी गाना उनकी माल बेचने पर भी है, जिसका टाइटल ‘माला लेलऽ भईया हो…’ है. इसे आदर्श लाल यादव ने गाया है और लिरिक्स भी आदर्श लाल यादव ने लिखे ही लिखे हैं. वहीं, म्यूजिक जयदेश माही का है.

नीली नीली अंखिया

एक भोजपुरी गाना मोनालिसा की नीली आंखों पर है, जिसका टाइटल ‘नीली नीली अखियां’ है. इस गाने को संदीप मिश्रा और प्रतिभा राज ने अपनी आवाज दी है और बोल कृष्णा कैचा ने लिखे हैं. वहीं, म्यूजिक आर्या शर्मा का है.

यह भी पढ़े: Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह की आवाज और उर्वशी रौतेला के ठुमके ने लगाई आग, ‘फरारी’ गाने में मचाया बवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >