मोनालिसा की इस तसवीर पर दिल हार जाएंगे आप, फैंस बोले- होश...

Monalisa viral Photo: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अक्सर अपनी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं. मोनालिसा की तसवीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती है. अब एक्ट्रेस की ऐसी ही एक तसवीर उनके फैंस को खूब पसन्द आ रही है. इस तसवीर में मोनालिसा का अंदाज लोगों को दिल जीत रहा है.

Monalisa viral Photo: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अक्सर अपनी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं. मोनालिसा की तसवीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती है. अब एक्ट्रेस की ऐसी ही एक तसवीर उनके फैंस को खूब पसन्द आ रही है. इस तसवीर में मोनालिसा का अंदाज लोगों को दिल जीत रहा है.

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर शेयर की है. तसवीर में उन्होंने ब्लू कलर की टॉप और शॉर्ट्स पहन रखा है. उनकी यह तस्वीर देखते ही देखते काफी पॉपुलर हो गई है. तसवीर में वो काफी खूबसूरत लग रही है.

फैंस को उनका ये हॉट अंदाज बेहद पसन्द आ रहा है. वहीं, फैंस इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मीलियन डॉलर पिक. एक ने लिखा, हॉट. तो एक ने लिखा, होशा उड़ा रही हो आप. वहीं, कई मीडिया यूजर ने इसपर फायर और हार्ट का इमोजी बनाया.

Also Read: मोनालिसा का बाथटब में दिखा बिंदास अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तसवीर

इससे पहले मोनालिसा ने एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत लॉन्ग ड्राइव पर निकलते है. वीडियो में मोनालिसा कहती हैं, हम कहां जा रहे हैं? विक्रांत कहते हैं, लॉन्ग ड्राइव पर. फिर मोनालिसा कहती है, मुझे पहले क्यों नहीं बताया तो विक्रांत कहते हैं, मुझे भी अभी पता चला क्योंकि ब्रेक फेल हो गए हैं.

हाल ही में मोनालिसा अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में बनी थी. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मोनालिसा एक्‍टर विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajpoot) से शादी से पहले एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं. टाइम्‍स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में अभिनेत्री ने कहा था ,’ जब से मैंने इस खबर को देखा है तब से मैं बहुत परेशान हूं. मेरा मतलब है कि वे मुझसे पूछे बिना भी इस तरह से कुछ कैसे लिख सकते हैं. विक्रांत ने पहले इस रिपोर्ट को देखा और उसने मुझे दिखाया. हम इस खबर पर हंसने लगे. लेकिन अब मैं इसे अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रही हूं क्योंकि मेरे प्रशंसक इसे मानना शुरू कर देंगे.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास विक्रांत जैसा एक साथी है जो समझ रहे हैं लेकिन क्या होगा अगर एक दंपति जिनके बीच यह परिपक्वता नहीं है, तो ऐसी खबरें उनके रिश्ते को खराब कर सकती हैं. किस आधार पर उन्होंने लिखा है कि मैं इस व्यक्ति मदन के साथ लिव-इन में थी और वह भी छह साल तक. मेरे माता-पिता सहित सभी जानते हैं, कि मैं विक्रांत से 2008 में ‘दूल्हा अलबेला’ के सेट पर मिली थी और तब से हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था.’

Posted By: Divya keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >