Arvind Akela Kallu Viral Bhojpuri Song: ‘लगाई दिहीं चोलिया के हुक’ गाने से कल्लू हुए थे वायरल, सॉन्ग के बोल ने मचाई सनसनी

Arvind Akela Kallu Viral Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू काफी कम उम्र में ही वायरल हो गये थे. छोटे से उम्र के कल्लू ने भोजपुरी जगत में अपनी अलग पहचान बनायी. महज 7 साल के थे जब उन्होंने लगाई दिहीं चोलिया के हुक राजाजी गाना गाया था. इस गाने से वे काफी वायरल हुए थे. पढे़ं पूरी खबर…

Arvind Akela Kallu Viral Bhojpuri Song: इनदिनों भोजपुरी गानों का क्रेज युवाओं में सिर चढ़कर बोल रहा है. इंस्टाग्राम पर भोजपुरी रील की डिमांड अधिक है. वायरल भी भोजपुरी रील्स ही अधिक हो रहे हैं. भोजपुरी गानों पर रिल्स बनाकर कई लोग इंफ्लुएंसर बन गए. ये तो सिर्फ सोशल मीडिया की बात हुई. भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कई लोग गाने वायरल होते ही सुपरस्टार बन गये. रातों रात उनकी किस्मत चमक गई. ठीक इसी तरह हुआ था नन्हे कलाकार व सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के साथ. कल्लू बहुत ही छोटी उम्र में भोजपुरी जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके थे. अरविंद अकेला कल्लू की उम्र महज 7 साल (रिपोर्ट के अनुसार) की थी जब उन्होंने लगाई दिहीं चोलिया के हुक राजाजी गाना गाया था. यह भोजपुरी गाना साल 2004 में रिलीज हुआ था. तब इस गाने को लोगों ने काफी प्यार दिया था और काफी वायरल भी हुआ था. इसी गाने के साथ कल्लू की पहचान भी बनी और भोजपुरी जगत में नन्हें व दमदार सिंगर बनकर उभरे. 

यहां सुनें कल्लू का वो वायरल गाना

100 मिलियन के पार हुआ गाना (Lagayi Dinhi Choliya Ke Hook Rajaji)

इस गाने की चर्चा करें तो खबर लिखे जाने तक इस गाने को करीब 111 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं. कल्लू के इस गाने को फेमस म्यूजिक कंपनी वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. अब तक इस गाने पर 687k लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट बॉक्स में हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

गाने के बारे में विस्तार से जानिए…

एल्बम –  हाई वोल्टेज वाली

गाना – लगाई दिहीं चोलिया के हुक राजाजी (Lagayi Dinhi Choliya Ke Hook Rajaji)

सिंगर – अरविंद अकेला कल्लू 

लिरिक्स – आर आर पंकज

म्यूजिक – विनय विनायक

कंपोजर – पारस मिधा

कंपनी – वेव म्यूजिक

डिजिटल पार्टनर – लोकधुन

यह भी पढे़ं: Akshara Pawan Singh Controversy: क्या पवन सिंह को टारगेट कर रही हैं अक्षरा? ‘दगाबाज रंगबाज’ पर बंटे फैंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >