अरविंद अकेला कल्लू का स्वैग और शिल्पी राज की आवाज ने बनाया ‘आग लगे बस्ती में’ को ट्रेंडिंग, देखें VIDEO

अरविंद अकेला कल्लू और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज का नया गाना “आग लगे बस्ती में” रिलीज हो चुका है. धमाकेदार म्यूजिक और देसी तड़के से भरपूर यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है.

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हर दिन एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं. सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज का नया गाना “आग लगे बस्ती में” रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने का फुल वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और फैंस लगातार इसे शेयर कर रहे हैं.

“आग लगे बस्ती में” सॉन्ग रिलीज

गाने में अरविंद अकेला कल्लू का दमदार अंदाज और शिल्पी राज की शानदार आवाज ने अलग ही माहौल बना दिया है. वहीं प्रीति शुक्ला ने अपने जबरदस्त डांस और एक्सप्रेशंस से वीडियो में जान डाल दी है. गाने का म्यूजिक इतना एनर्जेटिक है कि सुनते ही लोग झूमने पर मजबूर हो रहे हैं.

आग लगे बस्ती में के बारे में

“आग लगे बस्ती में” को साजन मिश्रा ने शानदार संगीत दिया है, जबकि इसके बोल शिखर मधूर ने लिखे हैं. देसी स्टाइल, जबरदस्त बीट्स और एंटरटेनिंग विजुअल्स की वजह से यह गाना भोजपुरी दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. रिलीज के बाद से ही फैंस इस गाने को 2026 के बड़े भोजपुरी हिट्स में गिनने लगे हैं. भोजपुरी गानों को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह ट्रैक पूरी तरह से एंटरटेनमेंट का पैकेज माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 करने के लिए किसने किया ओरी को मोटिवेट? खुद किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >