‘तुम हो वही’ में अरविंद अकेला कल्लू -प्रियंका की केमिस्ट्री ने जीता दिल, लंदन लोकेशन बनी खास

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Tum Ho Vahi: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों बड़े स्तर पर फिल्मों और गाने बन रहे हैं. इसी बीच सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और एक्ट्रेस प्रियंका रेवड़ी का नया रोमांटिक गाना ‘तुम हो वही’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी […]

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Tum Ho Vahi: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों बड़े स्तर पर फिल्मों और गाने बन रहे हैं. इसी बीच सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और एक्ट्रेस प्रियंका रेवड़ी का नया रोमांटिक गाना ‘तुम हो वही’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है. गाने को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. खासकर इसकी शानदार लोकेशन और विजुअल्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं.

लंदन की खूबसूरत लोकेशन ने बढ़ाई गाने की चमक

‘तुम हो वही’ गाने की शूटिंग लंदन की खूबसूरत जगहों पर की गई है. वीडियो में विदेशी लोकेशन का शानदार इस्तेमाल देखने को मिल रहा है. गाने में अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका रेवड़ी की रोमांटिक केमिस्ट्री भी लोगों का ध्यान खींच रही है. दोनों कलाकारों ने अपने एक्सप्रेशन और परफॉर्मेंस से गाने को और खास बना दिया है.

गाने का वीडियो

अरविंद दिख रहे काफी स्मार्ट

गाने में अरविंद अकेला कल्लू क्लीन शेव लुक में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं. वहीं प्रियंका भी अपने ग्लैमरस अंदाज और खूबसूरती से फैंस को प्रभावित कर रही हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस रोमांटिक गीत को सिंगर खुशबू जैन और छोटे बाबा ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं, जबकि संगीत छोटे बाबा ने तैयार किया है.

इस फिल्म का है ये गाना

फिल्म ‘लंदन जाकर फंस गए यार’ को बड़े बजट पर तैयार किया गया है. इसके निर्माता ज्योति सुब्बारायण, मनीषा सिन्हा और प्रशांत जम्मुवाला हैं. वहीं फिल्म का निर्देशन अजय श्रीवास्तव ने किया है.

यह भी पढ़ें- राकेश मिश्रा का नया भोजपुरी गाना ‘बर्फ के सिल्ली’ इंटरनेट पर छाया, कानिष्का चौधरी के अंदाज ने बढ़ाया तापमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >