कल्लू के नए गाने ‘सासु घरवा हइये ना’ ने मचाई धूम, सोना सिंह का साड़ी लुक देख फैंस हुए दीवाने

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के नये गाने ‘सासु घरवा हइये ना’ में सोना सिंह नजर आ रही है. उनकी जोड़ी और देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Sasu Gharwa Haiye Na: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर से नया गाना चर्चा में आ गया है. सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना ‘सासु घरवा हइये ना’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. यह गाना यूट्यूब के चैनल ‘कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड’ पर लॉन्च किया गया है और कुछ ही समय में इस पर 9 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, जो लगातार बढ़ते जा रहे हैं.

देसी अंदाज में छाया नया गाना

गाने में अरविंद अकेला कल्लू और सोना सिंह की जोड़ी नजर आ रही है, जो अपने देसी अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रही है. दोनों कलाकार पूरी तरह से ग्रामीण लुक में दिखाई दे रहे हैं. गाने के बोल काफी सरल और मजेदार हैं, जिन्हें नितेश ठाकुर ने लिखा है. वहीं इसका संगीत शंकर सिंह ने दिया है. कंपोजर अप्पू सिंह ने इसे शानदार तरीके से तैयार किया है.

गाने का वीडियो

तेजी से बढ़ रहे हैं व्यूज

‘सासु घरवा हइये ना’ को रिलीज हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन इसके व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं. 9 हजार से ज्यादा व्यूज पार कर चुका यह गाना सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है. फैंस को गाने की सादगी और देसी टच काफी पसंद आ रहा है.

अन्य टीम के लोगों के नाम-

  • वीडियो – पैराडाइज प्रोडक्शन
  • निर्देशक – अशलम खान
  • करतब – सोना सिंह, अरविंद अकेला कल्लू
  • डीओपी एवं एडिट – आदि इन
  • मेकअप – शिवु मेकओवर
  • ग्रुप – दीपक डांस
  • पोशाक डिजाइन – शिल्पा सहरावत
  • डीआई – रोहित सिंह
  • परिकल्पना – अरबिन्द मिश्रा
  • सहयोग-गुड्डू जी पांडे, हनुमान जी पांडे, सुजीत मीडिया आरा
  • निर्माता – आशु बाबा
  • लेबल/कंपनी: कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड

यह भी पढ़ें शिल्पी राज का रंगदारी स्टाइल में आया ‘लहंगा में छेद’, पूजा निषाद की अदाएं बनी हाइलाइट

यह भी पढ़ें- ‘राजा हो छुटिया लेला ना’ में समर सिंह का धमाल, आराध्या सिंह की अदाओं ने बढ़ाई दीवानगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >