Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘सरसों के साग’ ने मचाया धूम, ट्यूब टॉप में बेहद हसीन लगी सपना चौहान

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘सरसों के साग’ आज सुबह रिलीज हो गया है. सॉन्ग तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सॉन्ग पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना आज सुबह 7 बजे रिलीज हो गया है. इस भोजपुरी सॉन्ग का नाम ‘सरसों के साग’ है. सॉन्ग ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया. कल्लू के नये सॉन्ग वीडियो पर मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस सपना चौहान नजर आ रही है.

अरविंद अकेला कल्लू का नया सॉन्ग ‘सरसों के साग’ हुआ आउट

भोजपुरी सॉन्ग का नाम ‘सरसों के साग’ को अरविंद अकेला कल्लू और खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है. इसके लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं. गाने में सपना चौधरी काफी ग्लैमरस लग रही है. ट्यूब टॉप में एक्ट्रेस काफी हसीन लग रही है. सॉन्ग के म्यूजिक डायरेक्टर विक्की वोक्स है और इसके डायरेक्टर रौनक राउत है. गाने पर तेजी से व्यूज आ रहे हैं और इसपर कमेंट्स भी खूब सारे आ रहे हैं.

यूजर्स के कमेंट्स

‘सरसों के साग’ पर एक मीडिया यूजर ने लिखा, एकदम झक्कास वीडियो गाना. एक यूजर ने लिखा, बहुत अच्छा गाना है अरविंद अकेला कल्लू भाई. एक यूजर ने लिखा, कल्लू भैया जी जाड़ा स्पेशल सांग लेके आइये. एक यूजर ने लिखा, वाह क्या सॉन्ग है. एक यूजर ने लिखा, भैया मजा हो गया. एक यूजर ने लिखा, भैया ये सॉन्ग सुपरहिट है.

अरविंद अकेला कल्लू के ये गाने हुए हैं काफी वायरल

अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर एक्टिंग है. अरविंद के कई गानों पर यूजर्स ने खूब प्यार बरसाया है. उनका गाना टिकुलिया, नजरिया के बान और कमरिया के हड्डी काफी वायरल हुआ था. उनका गाना ‘पूजा माई खातिर’ नवरात्रि के मौके पर रिलीज हुआ था, जिसपर दर्शकों ने बहुत प्यार बरसाया था. बता दें कि एक्टर ने ‘बोलता मुरगवा कुकड्डू कू’ सॉन्ग गाकर अपने करियर की शुरुआत की थी.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav: बिहार चुनाव में हार के बाद के बाद खेसारी लाल का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- मुझे आप लोगों से कोई शिकवा नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >