Arvind Akela kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला का नया गाना ‘नया लभर’ हुआ रिलीज, तीन हसीनाओं के साथ रोमांस करते दिखे कल्लू

Arvind Akela kallu New Bhojpuri Song Naya Labhar: भोजपुरी सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का लेटेस्ट ट्रैक ‘नया लभर’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. म्यूजिक वीडियो में शालू, तनु और श्यामा के साथ अरविंद अकेला कल्लू की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है.

Arvind Akela kallu New Bhojpuri Song Naya Labhar: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर अरविंद अकेला कल्लू नया धमाकेदार भोजपुरी गाना लेकर आए हैं. उनका लेटेस्ट सॉन्ग ‘नया लभर’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दर्शक इस गाने को सारे गामा हम भोजपुरी ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं. गाने का वीडियो कलरफुल और एंटरटेनिंग स्टाइल में शूट किया गया है, जिसमें मस्ती, रोमांस और देसी अंदाज का शानदार मेल देखने को मिलता है. खबर लिखे जाने तक इस गाने पर 17 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.

गाने का वीडियो

वीडियो में दिखी कल्लू और उनकी लभर की जबरदस्त केमिस्ट्री

म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस शालू, तनु और श्यामा नजर आ रही हैं, जो काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं. तीनों के साथ अरविंद अकेला कल्लू का ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री गाने को और दिलचस्प बनाती है. यह गाना शानदार म्यूजिक और मजेदार बोल से भरपूर है, जिसे सुनते ही दर्शक थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे. एक्ट्रेस का डांस मूव्स और कल्लू का एक्सप्रेशन्स वीडियो को मजेदार बना रही है. फैंस गाने को सुन इस पर अपना जबरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं.

सॉन्ग ‘नया लभर’ में अरविंद बने बेफिक्र आशिक

सॉन्ग लभर में अरविंद अकेला कल्लू एक दिल फेक और बेफिक्र आशिक के रूप में नजर आते है. वह प्यार को बहुत सीरियस लेने के बजाय मस्ती और फ्लर्ट वाले अंदाज में जीते हैं. गाने के शुरूआत में सिंगर चेयर पर बैंड- बाजा लेकर बैठे नजर आते और अपने लड़के के ग्रुप को बोलते हैं कि रंग- रूप से ज्यादा साथ और अटेंशन मायने रखता है. वही मस्ती भरे अंदाज में कहते हैं लड़की गोरी हो या काली बस पट जानी चाहिए. वीडियो में अरविंद अलग- अलग लड़की से फ्लर्ट करते दिखाई दिए. हर सीन में सिंगर का रोमांटिक और मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला. लड़का हर बार नए कनेक्शन के साथ आगे बढ़ते दिखता है.

गाने की टीम

  • सॉन्ग – नया लभर
  • सिंगर – अरविंद अकेला कल्लू
  • एक्ट्रेस – शालू, तनु, श्यामा
  • म्यूजिक – शुभम राज
  • लिरिक्स – रितिक राज
  • डायरेक्टर – असलम खान
  • असिसटेंट डायरेक्टर – नवीन ठाकुर
  • डीओपी – राहुल यादव
  • डीआई – मैड FX स्टूडियो

यह भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला का सबसे धमाकेदार गाना हुआ रिलीज, ‘कमर लचकाऊ रे पतरकी’ में एंजेल लीजा के ठुमकों पर फिदा कल्लू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >