‘कमर पे तोरा हाथ बा’ गाना रिलीज, आकांक्षा का कातिलाना लुक और अरविंद के स्वैग ने मचाया धमाल

Arvind Akela kallu New Bhojpuri song: अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘कमर पे तोरा हाथ बा’ ने रिलीज होते ही माहौल बना दिया है. दमदार बीट्स, रोमांटिक अंदाज और आकांक्षा पुरी के ग्लैमरस लुक ने इस गाने को देखते ही वायरल कर दिया है.

Arvind Akela kallu New Bhojpuri song: भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए एक और शानदार गाना सामने आया है. ‘कमर पे तोरा हाथ बा’ में अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह की आवाज का जादू साफ सुनने को मिलता है. वहीं वीडियो में आकांक्षा पुरी का स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस गाने में चार चांद लगा रहा है. अब इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

आकांक्षा पुरी के लुक पर फिदा दिखें अरविंद

गाने के वीडियो में आकांक्षा पुरी रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं. एकट्रेस अपने ऑन-स्क्रीन पार्टनर अरविंद अकेला कल्लू के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आती हैं. उनका कॉन्फिडेंट अंदाज और कातिलाना एक्सप्रेशन हर किसी का ध्यान खींच लेता है. आकांक्षा अपने फिगर और स्टाइल से ऐसा जलवा बिखेरती हैं कि देखने वाले बस देखते ही रह जाते हैं. गाने में उनका ग्लैमर और डांस मूव्स काफी आकर्षक लगते हैं. वहीं, अरविंद अकेला कल्लू ब्लैक कुर्ते में पूरे स्वैग के साथ एंट्री मारते हैं. हाथ में राइफल लिए अपने ग्रुप के साथ उनका अंदाज एकदम दबंग नजर आता है. गाने में उनके एक्सप्रेशन भी काफी दमदार हैं. वह मजेदार अंदाज में आकांक्षा के लुक की तारीफ करते नजर आते हैं, जबकि अपने रंगदार स्टाइल से अपनी दबंग छवि भी दिखाते हैं.

गाने का वीडियो

म्यूजिक और आवाज ने जीता दिल

इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह ने अपनी दमदार आवाज दी है. गाने के बोल अवधेश प्रेमी यादव ने लिखे हैं, जो काफी कैची हैं. म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है, जिसने गाने को और एनर्जेटिक बना दिया है. बीट्स इतनी शानदार हैं कि सुनते ही झूमने का मन करता है. गाने का निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है, जिन्होंने वीडियो को काफी रंगीन और एंटरटेनिंग बनाया है. यह गाना टी सीरीज के बैनर तले रिलीज हुआ है और तेजी से वायरल हो रहा है.

फैंस के रिएक्शन

इस म्यूजिक वीडियो पर फैंस ने जमकर अपनी रिएक्शन शेयर की है. एक यूजर @studyAm-12-s9 ने लिखा, जियो कल्लू भैया. दूसरे यूजर @SatyendraKumar-gr5yk ने लिखा, सुपर सॉन्ग.

यह भी पढ़ें: आस्था सिंह के एक्सप्रेशन और खुशी कक्कड़ की आवाज से, गाना ‘काला काला तिलवा’ बना सुपरहिट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >