Arvind Akela Kallu New Song: अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'जिला बक्सर के हईs' रिलीज, राउडी लुक देख फैंस बोले- बक्सर के बाघ कल्लू भैया

Arvind Akela Kallu New Song: भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'जिला बक्सर के हईs' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है. जानिए एंजेल लीजा के साथ कल्लू के इस राउडी लुक और डीजे बीट्स वाले गाने पर फैंस का क्या रिएक्शन है.

Arvind Akela Kallu New Song Jila buxar Ke Hai: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का एक नया धमाकेदार गाना यूट्यूब पर आ गया है. इस गाने का नाम है ‘जिला बक्सर के हईs’. यह गाना उनके खुद के यूट्यूब चैनल ‘Kallu Music World’ पर रिलीज किया गया है. रिलीज होते ही यह गाना इंटरनेट पर छा गया है और फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं.

यहां देखें गाने का वीडियो एल्बम-

कल्लू का राउडी लुक और एंजेल लीजा का ग्लैमर

इस गाने में कल्लू के साथ भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह ने भी अपनी दमदार आवाज दी है. गाने के वीडियो में कल्लू के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस एंजेल लीजा नजर आ रही हैं. वीडियो में एंजेल लीजा, कल्लू की तारीफ करते हुए कहती हैं कि “इलाका किसी का भी हो, धमाका सिर्फ तुम ही करते हो.” इस पर कल्लू टशन में जवाब देते हैं कि “भले ही देखने में उम्र कम है, लेकिन हम छोटे-मोटे नहीं बल्कि बड़े घर के हैं और रहने वाले जिला बक्सर के हैं.”

वीडियो में कल्लू काले रंग के सूट में एकदम हैंडसम और राउडी लुक में दिख रहे हैं, वहीं एंजेल लीजा भी शॉर्ट ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही हैं.

फैंस बोले- “बक्सर के बाघ हैं कल्लू भैया”

यह गाना इतना मजेदार है कि इसे सुनते हुए एक सेकंड के लिए भी बोरियत नहीं होती. इसके बीट्स और म्यूजिक इतने अच्छे हैं कि लोग इस पर झूमने को मजबूर हो रहे हैं और यह गाना शादियों और डीजे पर बजने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

कमेंट सेक्शन में फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “गर्दा बा हो कल्लू भैया! पूरा बक्सर आज खुश बा इ गाना सुन के. अइसन ही ब्लास्ट गाना लेके आवत रहा अपना जिला बक्सर पे.” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “बक्सर के बाघ कल्लू भैया!”

यह भी पढ़ें: 620 मिलियन व्यूज वाले ‘Saj Ke Sawar Ke’ गाने के हैं दीवाने? अब फ्री में देखें इसकी सुपरहिट फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >