Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Holi Song: अरविंद अकेला का नया होली गाना ‘देवरवा रेडी बा’ मचाएगा धूम, होली के रंगों में रंगी दिखी एक्ट्रेस प्रिया पाठक

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Holi Song devarava Ready Ba: भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का नया होली गाना ‘देवरवा रेडी बा’ का पोस्टर रिलीज हो गया है. पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू एक बार फिर होली का नया भोजपुरी गाना लेकर आ रहे हैं. उनका अपकमिंग सॉन्ग ‘देवरवा रेडी बा’ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है. पोस्टर सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पोस्टर में कल्लू के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस प्रिया पाठक की जोड़ी नजर आ रही है. इस होली गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री और मस्ती भरा अंदाज़ देखने को मिलेगा. गाने के बोल गौतम ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है.

‘देवरवा रेडी बा’ सॉन्ग की झलक

‘देवरवा रेडी बा’ गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. दोनों की आवाज का तालमेल गाने में अलग ही रंग भर देता है. म्यूजिक वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस प्रिया पाठक नजर आएंगी. पोस्टर में दोनों देसी अंदाज में होली के रंगों में रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं, जो गाने की कहानी को और भी मजेदार बनाता है. गाने का पोस्टर दर्शकों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रहा है.

कब और कहां होगा गाना रिलीज?

यह गाना 2 फरवरी 2026 को शाम 7 बजे IVY भोजपुरी बबाल म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा. ऐसे में फैंस इस होली स्पेशल गाने के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

गाने को लेकर फैंस में दिखी एक्साइटमेंट

गाने का पोस्टर रिलीज होते ही फैंस इंस्टाग्राम पर जमकर अपनी रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, गजब. एक यूजर ने लिखा, सुपर सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, होली के सुपर हिट सॉन्ग है भैया लव यू. एक यूजर ने लिखा सुपर से डुपर.

यह भी पढ़ें- Arvind Akela kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला का नया गाना ‘नया लभर’ हुआ रिलीज, तीन हसीनाओं के साथ रोमांस करते दिखे कल्लू

यह भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला का सबसे धमाकेदार गाना हुआ रिलीज, ‘कमर लचकाऊ रे पतरकी’ में एंजेल लीजा के ठुमकों पर फिदा कल्लू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >