अरविंद अकेला का नया होली सॉन्ग ‘छोड़ दs जगहिया भतार के’ रिलीज, पारुल यादव संग मस्ती करते दिखे कल्लू

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Holi Song Chhod Da Jagahiya Bhatar Ke: भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया होली सॉन्ग ‘छोड़ दs जगहिया भतार के’ रिलीज हो गया. वीडियो में अरविंद अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी पारुल यादव के साथ होली में एंजॉय करते दिख रहे हैं.

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Holi Song Chhod Da Jagahiya Bhatar Ke: होली आने से पहले ही चारों तरफ होली के गाने गूंजने लगे हैं. भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला अपने फैंस के लिए नया भोजपुरी होली सॉन्ग ‘छोड़ दs जगहिया भतार के’ लेकर आए हैं. यह गाना होली के उसी रंगीन अंदाज को दिखाता है, जहां प्यार, छेड़छाड़, हंसी-मजाक और पति-पत्नी के बीच की नोकझोंक त्योहार की मस्ती को और भी खास बना देती है. होली के रंगों की तरह ही यह गाना भी रिश्तों में मिठास घोलने का काम करता है.

सॉन्ग में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक

गाने में रंग, गुलाल और होली का पारंपरिक सेट देखने को मिल रहा है. साथ ही एक्टर और एक्ट्रेस भी होली के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आ रहे हैं. होली के मौके पर अरविंद अकेला कल्लू फुल रोमांटिक अंदाज में दिखाई देते हैं. गाने में वह अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी पारुल यादव के साथ मस्ती भरी बीट्स पर झूमते हुए होली का भरपूर आंनद लेते दिख रहे हैं. एक्ट्रेस वीडियो में बेहद खूबसूरत साड़ियां पहने नजर आ रही है. गाने के फर्स्ट हाफ में पारुल यादव चमकीली वॉयलेट साड़ी में दिखाई देती हैं, जबकि सेकेंड हाफ में वह सफेद साड़ी में होली के रंगों का खुलकर स्वागत करती नजर आती हैं.

देखें ‘छोड़ दs जगहिया भतार के’ का वीडियो

 
कल्लू की आवाज ने दिया गाने को स्पेशल टच

यह गाना विधायक ऑफिशियल म्यूजिक और विधायक रॉय एंटरटेनमेंट चैनल पर आया है. रिलीज होते ही इस सॉन्ग ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है. इसके तड़कते बीट्स और ठेठ भोजपुरिया बोली इसे लोगों से सीधे कनेक्ट कर रहे हैं. कल्लू की मस्ती और शरारत भरी आवाज गाने को स्पेशल टच दे रही है. यूट्यूब पर भी इस सॉन्ग को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. पारुल यादव के एक्सप्रेशन और लुक गाने की बीट्स को पूरी तरह मैच कर रही है.

गाने की कास्ट की जानकारी

सॉन्ग- छोड़ दs जगहिया भतार के
सिंगर- अरविंद अकेला कल्लू
एक्ट्रेस- पारुल यादव
लिरिक्स- आशुतोष तिवारी  
म्यूजिक- प्रियांशु सिंह
कोरियोग्राफर- विक्रंम राजपूत
डीओपी- अतुल बिहारी, मोनू वर्मा

यह भी पढ़ें: Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह का नया गाना ‘भेज देले बेलनवा’ रिलीज होते ही मचा रहा धूम, होली के रंग में रंगी एक्ट्रेस अदिति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >