Prem Vivah Trailer Out: भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक बार फिर एंटरटेनमेंट का फुल डोज लेकर आ गया है फिल्म ‘प्रेम विवाह’ का दमदार ट्रेलर. अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी की सुपरहिट जोड़ी इस फिल्म में एक बार फिर नजर आ रही है, जो फैंस के बीच पहले से ही काफी पसंद की जाती है. ट्रेलर में प्यार, इमोशन, फैमिली ड्रामा और देसी तड़का भरपूर देखने को मिल रहा है, जो इसे और भी खास बना देता है. रिलीज होते ही यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
फिल्म के पीछे की टीम
भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम विवाह’ एक फैमिली ड्रामा और रोमांटिक कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें स्टार कास्ट काफी बड़ी और दमदार नजर आ रही है. फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी मुख्य भूमिका में हैं, वहीं समार्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, रीना रानी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, अनीता रावत, रामसुजन सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अनामिका पांडेय, संजीव मिश्रा, साहिल सिद्दीकी, दीपिका सिंह, सपना यादव, अंशु तिवारी, सोनी राज, शबनम खान, सुप्रिया कुशवाहा, सनी शर्मा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, धीरेंद्र प्रजापति, मिंटू गुप्ता, प्रभात लहरी, प्रशांत द्विवेदी, अजीत भारद्वाज, इंद्रजीत कुमार सिंह, प्रीति कनौजिया, डॉली गुप्ता और सीमा यादव जैसे कई कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण रोशन सिंह ने किया है, जबकि शार्मिला आर सिंह सह-निर्माता हैं. इस फिल्म का निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है, जिन्होंने इसे एक पारिवारिक और भावनात्मक कहानी के रूप में दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की है.
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘प्रेम विवाह’ के ट्रेलर में एक दिलचस्प और इमोशनल लव स्टोरी दिखाई गई है, जहां अरविंद अकेला कल्लू को काजल राघवानी से प्यार हो जाता है. दोनों की केमिस्ट्री ट्रेलर में काफी प्यारी लगती है, लेकिन उनकी प्रेम कहानी आसान नहीं होती. अपने रिश्ते को शादी तक पहुंचाने के लिए उन्हें अपने परिवारों को मनाने की बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है. इस दौरान कई उतार-चढ़ाव, इमोशनल मोमेंट्स और पारिवारिक टकराव देखने को मिलते हैं. वहीं ट्रेलर में कॉमेडी और ड्रामा का भी भरपूर तड़का है, जो कहानी को और भी मनोरंजक बना देता है. कुल मिलाकर, फिल्म एक ऐसी लव स्टोरी पेश करती है, जिसमें प्यार के साथ संघर्ष और परिवार की अहमियत दोनों को दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें: कल्पना पटवारी की दमदार आवाज और आम्रपाली का जादू, ‘तोहरा खिलाफ बोलतानी’ रिलीज होते ही वायरल
